back to top
28.6 C
Bhopal
मंगलवार, जुलाई 2, 2024
होमकिसान समाचारMonsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 3-4 दिनों में इन राज्यों...

Monsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 3-4 दिनों में इन राज्यों में पहुँचेगा मानसून

समय से दो दिन पहले केरल पहुंचा मानसून अब लेट हो गया है, ऐसे में उत्तर भारत के लोग अभी भी मानसून के आने का इंतजार ही कर रहे हैं। उत्तर भारत में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक मानसून ने बिहार और पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर लिया है और यह एमपी, यूपी और झारखंड राज्यों के लिए आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून के दिन मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हो गई हैं।

अभी मानसून कहाँ पहुँचा है

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून 20 जून तक महाराष्ट्र के अमरावती, गोंदिया, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, उड़ीसा के रामपुर (कालाहांडी), पश्चिम बंगाल के मालदा, बिहार के भागलपुर और रक्सौल तक पहुँच गया है। इसके बाद मानसून 3-4 दिनों में गुजरात के शेष भागों, महाराष्ट्र के शेष भागों, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, झारखंड के अन्य भागों, बिहार के अन्य भागों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें   किसान अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें खाद-बीज और दवा, साथ ही लें पक्का बिल

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बिहार में 20 से 24 जून और झारखंड में 20-21 जून के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबर