back to top
28.6 C
Bhopal
शुक्रवार, जून 28, 2024
होमकिसान समाचारसरकार किसानों को देगी 9.78 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज

सरकार किसानों को देगी 9.78 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज

देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, मानसून की शुरुआती बारिश के साथ ही किसान खेती-किसानी के कामों में लग गये हैं। ऐसे में किसानों को सभी आवश्यक सामग्री समय पर मिल सके इसके लिए कृषि विभाग भी तैयारियों में लग गया है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष राज्य में खरीफ सीजन के दौरान 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी सरकार के 06 महीने पूरे होने के पर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के किसानों को सुगमता से उनके मांग के अनुरूप किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। खाद-बीज वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज भण्डारण करने को कहा है।

किसानों को दिये जाएँगे 9.87 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज

कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष खरीफ 2024 के लिए प्रदेश में 9.78 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 7.46 लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर अब तक 4.64 लाख क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जो मांग का 47 प्रतिशत है। जबकि खरीफ वर्ष 2023 में प्रदेश में कुल 9.43 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण किया गया था।

यह भी पढ़ें   किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिये जाएंगे धान के प्रमाणित बीज

इसी प्रकार प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 13.68 लाख मेट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध 11.23 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भंडारण किया गया है। उक्त भंडारण के विरूद्ध 6.22 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जो लक्ष्य का 46 प्रतिशत है। जबकि गत् वर्ष खरीफ 2023 में कुल 13.41 लाख मेट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया था।

राज्य में अभी कम हुई है बारिश

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1232.7 मि.मी. है। 18 जून 2024 की स्थिति में राज्य में औसत वर्षा 27.2 मि.मी. दर्ज की गई है जो इसी अवधि की 10 वर्षों की तुलनात्मक दृष्टिकोण से औसत वर्षा 68.4 मि.मी. से 41.2 मि.मी. कम है। पिछले साल इसी अवधि में 3.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबर