back to top
28.6 C
Bhopal
सोमवार, जून 24, 2024
होमकिसान समाचारसरकार मक्का की खेती के लिए दे रही है अनुदान, किसानों...

सरकार मक्का की खेती के लिए दे रही है अनुदान, किसानों के लिए उपलब्ध है 8 किस्मों के बीज

फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए आवश्यक हैं कि किसान उन्नत किस्मों के बीजों की बुआई करें, जिसको देखते हुए सरकार किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत एवं प्रमाणित बीजों पर अनुदान देती है। इस कड़ी में बिहार सरकार द्वारा राज्य में मक्का की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक किसान खरीफ़ सीजन में मक्का की खेती कर सकें इसके लिए सरकार किसानों को अनुदान उपलब्ध करा रही है।

बता दें कि बिहार सरकार राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर दे रही है। इसमें मक्का, मडुआ, कौनी, ज्वार, कोदो, चीना आदि फसलें शामिल है। मक्का की खेती पहले खरीफ सीजन में ही की जाती थी। ऐसे में अधिक से अधिक किसान मक्के की खेती को अपना सकें इसके लिए सरकार खरीफ मक्का की खेती के लिए अनुदान भी दे रही है। साथ ही सरकार किसानों को अच्छे दाम मिल सके इसके लिए एमएसपी भी तय कर सकती है।

यह भी पढ़ें   मौसम चेतावनी: 11 से 13 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

किसानों को दिये जाएँगे मक्का के बीज

मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार मक्का अनाज को बढ़ावा देने के लिए खरीफ अभियान 2024 में मक्का बीज वितरण कार्यक्रम को 25 एकड़ के क्लस्टर में किया जा रहा है। 4493 क्लस्टर में मक्का बीज लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं स्वीट कॉर्न बेबी कॉर्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में इच्छुक किसान जो मक्का की खेती करना चाहते हैं वे किसान अनुदान पर बीज ले सकते हैं। वर्तमान में मक्का की कि 8 क़िस्में किसानों के लिए उपलब्ध हैं। यह फसल साढ़े तीन महीने में ही तैयार हो जाएगी।

बिहार सरकार द्वारा राज्य में किसानों को विभिन्न फसलों के बीज अनुदान पर दिये जाते हैं। किसान यह बीज brbn.bihar.gov.in पोर्टल पर आवेदन करके ले सकते हैं। इसके लिए किसानों के पास कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन संख्या होना आवश्यक है। बता दें की सरकार द्वारा किसानों को बीजों के होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है, जिसके लिए किसानों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें   लौंग, इलायची, काली मिर्च और तेजपत्ता की खेती से किसान कर सकते हैं पांच गुना तक अधिक कमाई

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबर