back to top
28.6 C
Bhopal
सोमवार, जून 24, 2024
होमकिसान समाचारकिसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिये जाएंगे धान के प्रमाणित...

किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिये जाएंगे धान के प्रमाणित बीज

फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाते हैं। अधिक से अधिक किसान इन बीजों को लगाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सके इसके लिए सरकार किसानों को इन बीजों पर अनुदान भी देती है। ऐसे में झारखंड सरकार किसानों को धान बीज पर 50 फीसदी अनुदान दे रही है। राज्य के गिरडीह जिले में इस साल 88 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की जायेगी। इसके लिए 8800 हेक्टेयर भूमि में धान का बिचड़ा किसानों द्वारा तैयार किया जाएगा। 25 मई को रोहणी नक्षत्र शुरू हो गया था, पर इस नक्षत्र में खेती-बाड़ी के लिए किसान खेतों को तैयार नहीं कर पाये।

चार दिन पहले रोहणी नक्षत्र खत्म हुआ और मृगशीरा नक्षत्र शुरू हो रहा है। इसके बाद किसान हल-बैल लेकर तो कहीं ट्रैक्टर से खेतों को तैयार करने में जुट गये। 15 जून को झारखंड में मानसून प्रवेश करने की संभावना है। इसे लेकर किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी है। खरीफ मौसम में जिले के किसान धान, मक्का, मोटा अनाज, दलहन, तेलहन आदि की खेती करते हैं। ज़िले में सिंचाई की सुविधा नहीं है। खेती मानसून पर ही निर्भर है।

यह भी पढ़ें   कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पशुओं का किया गया इलाज

किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे बीज

बारिश होने के बाद किसान खेतों में बिचड़ा डालने का काम शुरू कर देंगे। इधर कृषि विभाग द्वारा भी बीज वितरण का काम धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है। गिरडीह जिले के कृषि अधिकारी के अनुसार कृषि निदेशालय रांची द्वारा किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर 3300 क्विंटल धान के प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं मडुआ, मूंगफली व अरहर के बीज वितरण का लक्ष्य 100-100 क्विंटल है। बताया गया है कि राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा 4400 क्विंटल धान बीज प्राप्त हो चुका है। नोडल पैक्सों के द्वारा किसानों के बीच वितरण भी शुरू किया जा चुका है। इसके बाद जल्द ही किसानों को मडुआ, मूंगफली और अरहर का बीज भी ज़िले को प्राप्त होगा। जिसके बाद किसानों को उन बीजों का वितरण भी किया जाएगा।

1 टिप्पणी

  1. धान की फसल में मध्य प्रदेश में certifid बीच के साथ फसल मे धन जैसा पौधा साथ मै उगता है जिसको स्थानीय भाषा मै चोबा कहा जाता है बहुत आयात में खेतों में पनप रहा है उसको रोकने के लिए कौन सी दवाई का उपयोग करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने का कष्ट करें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबर