Home मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह मौसम चेतावनी: 31 मार्च को इन जगहों पर हो सकती है बारिश...

मौसम चेतावनी: 31 मार्च को इन जगहों पर हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

31 march baarish ole purvanuman

31 मार्च के लिए मौसम का पूर्वानुमान

देश में लगातार उत्तरी राज्यों के अधिकांश जिलों में बारिश अवं ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है | यह लगातार देश में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण है | परन्तु अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है | अभी उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर, पंजाब हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने की सम्भावना है जिससे कई जगहों पर मोसम में परिवर्तन होगा | देश के उत्तरी राज्यों के कुछ जिलों में तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है | इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि राज्य शामिल हैं | शेष राज्यों में मौसम अभी शुष्क रहेगा एवं तापमान में बढ़ोतरी की सम्भावना है |

मध्यप्रदेश राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

भारतीय मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 30 एवं 31 मार्च को राज्य के राजगढ़, सेहोर, बुरहानपुर, खंडवा, अनुपपूर, छिंदवाडा बलाघाट, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, बैतूल, होशंगाबाद जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

राजस्थान राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

भारतीय मौसम विभाग जयपुर के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार 31 मार्च को अलवर, भरतपुर, भीलवाडा, दौसा, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

हरियाणा एवं पंजाब राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार 31 मार्च को पंजाब राज्य के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, रूपनगर, पटियाला, सास नगर फतेहगढ़ साहिब जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ अल्पकालीन ओलावृष्टि होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

हरियाणा राज्य के लिए जारी की गई चेतावनी के अनुसार 31 मार्च को राज्य के चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर बारिश के साथ अल्पकालीन ओलावृष्टि होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

उत्तरप्रदेश बिहार एवं झारखण्ड राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा | यहाँ अभी बारिश की कोई सम्भावना नहीं है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version