Home किसान समाचार इस साल मानसून सीजन में इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश, मौसम...

इस साल मानसून सीजन में इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की किया पूर्वानुमान

प्रतीकात्मक चित्र

Monsoon Update 2024: मानसून 2024 के लिए वर्षा का पूर्वानुमान

सभी देशवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने 15 अप्रैल के दिन इस साल के लिए मानसून का अपना पहला पूर्वानुमान जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस वर्ष मौसम विभाग ने देश में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है जो कि किसानों के साथ-साथ सभी देश वसियों के लिए राहत भरी खबर है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने मीडिया को बताया कि जून से सितंबर 2024 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले स्काईमेट ने भी इस वर्ष देश में सामान्य वर्षा की भविष्यवाणी की थी।

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक पूरे देश में मानसूनी वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 106 प्रतिशत होने की संभावना है। जिसमें ± 5 प्रतिशत की संभावित त्रुटि हो सकती है। यहाँ बता दें की वर्ष 1971 से 2020 तक की अवधि के लिए पूरे देश में दीर्घावधि औसत एलपीए 87 सेमी. है। यानि की इस वर्ष पूरे देश में 87 सेमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद मौसम विभाग मई 2024 के अंतिम सप्ताह में मानसून सीजन की बारिश के लिए अपना दूसरा पूर्वानुमान जारी करेगा।

इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश

प्रेस वार्ता में मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की प्रबल संभावना है जैसा कि नीचे चित्र में नीले रंगों से दर्शाया गया है। 

probability rainfall forecast for 2024 Monsoon season
जून से सितंबर महीने के लिए संभावित वर्षा का पूर्वानुमान, स्रोत:- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD.

मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष देश के अधिकांश राज्यों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव शामिल है। वहीं शेष राज्यों जिनमें छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है में सामान्य वर्षा एवं ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

मानसून पर अलनीनो और ला नीना का दिखेगा प्रभाव

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि वर्तमान में, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में मध्यम अल नीनो प्रभाव की स्थिति बनी हुई है और जलवायु मॉडल के पूर्वानुमान मानसून सीजन के शुरुआत तक तटस्थ और मानसून के दूसरे भाग में ला नीना के प्रभाव का संकेत देते हैं।

वहीं पिछले तीन महीनों (जनवरी से मार्च 2024) के दौरान उत्तरी गोलार्द्ध में बर्फ का आवरण सामान्य से नीचे था, जो इस मानसून में अधिक वर्षा को दर्शाता है। सर्दी और वसंत में उत्तरी गोलार्द्ध के साथ-साथ यूरेशिया पर भी बर्फ कवर सीमा का आम तौर पर बाद के मानसून की वर्षा के साथ विपरीत संबंध है। आईएमडी मई 2024 के अंतिम सप्ताह में मानसून की बारिश का अद्यतन पूर्वानुमान जारी करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version