Home किसान समाचार किसानों के लिए खुशखबरी: राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किया...

किसानों के लिए खुशखबरी: राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किया 362 रुपये प्रति क्विंटल

cane price 2021

गन्ने के मूल्य में वृद्धि

केंद्र सरकार ने अगस्त माह में गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) में 5 रूपये की वृद्धि की है | जिससे गन्ना का मूल्य 285 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 290 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है | इसके अलावा राज्य सरकारें अपने राज्य के किसानों के लिए अलग से लाभकारी मूल्य जारी करती हैं | राज्यों के द्वारा जारी गन्ने के मूल्य को स्टेट एडवायजरी प्राइस (एसपी) कहते हैं | राज्यों के द्वारा जारी एसपी केंद्र सरकार के द्वारा घोषित उचित एवं लाभकारी मूल्य से ज्यादा होता है |

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021–22 के लिए स्टेट एडवायजरी प्राईस जारी कर दिया है | राज्य सरकार का दावा है की हरियाणा देश के सभी राज्यों ने एसपी ज्यादा जारी किया है | हरियाणा ने राज्य के किसानों के लिए गन्ने के मूल्य में 12 से 15 रूपये की वृद्धि की है |

गन्ने के मूल्य में कितनी वृद्धि की गई ?

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए इस वर्ष गन्ने के मूल्य में वृद्धि की है | यह मूल्य वृद्धि 12 रूपये से लेकर 15 रूपये तक है | अगेती किस्म के गन्ने के मूल्य में वर्ष 2021–22 में 12 रूपये की वृद्धि करते हुए 362 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है | पहले अगेती गन्ने का मूल्य 350 रूपये प्रति क्विंटल था |

इसी प्रकार पिछेती गन्ने के मूल्य में वर्ष 2021–22 के लिए 15 रूपये की वृद्धि करते हुए 355 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है | पहले गन्ने का मूल्य 340 रूपये प्रति क्विंटल था |

किसानों को गन्ने की नई किस्में बोने की दी गई सलाह

हरियाणा में पहले से बुवाई की जा रही गन्ने की 0238 किस्म में बीमारिया आ रही है | इसलिए केंद्र व एचएयू के वैज्ञानिकों से चर्चा करने के उपरांत कृषि वैज्ञानिक ने किस्म 15023 विकसित की है | वर्तमान में बुवाई की जा रही गन्ने की किस्म से सामान्यत: 10.50 प्रतिशत के आस–पास चीनी की रिकवरी आती है, जबकि विकसित की गई 15023 नई गन्ने की किस्म की रिकवरी 14 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है | इस नई किस्म के गन्ने के उत्पादन में 30 प्रतिशत तक वृद्धि होने की उम्मीद है |

क्या है अन्य राज्यों में गन्ने का भाव

गन्ने के मूल्य में केंद्र सरकार ने 5 रूपये की वृद्धि कर के देश भर के किसानों के लिए 290 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है | जबकि अन्य राज्य ने एसपी के मूल्य में वृद्धि की है जो इस प्रकार है:-

  1. उत्तर प्रदेश – 315 रूपये प्रति क्विंटल
  2. पंजाब – 360 रूपये प्रति क्विंटल
  3. हरियाणा – 362 रूपये प्रति क्विंटल
Notice: JavaScript is required for this content.

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version