Home किसान समाचार किसानों को जल्द किया जायेगा गन्ना खरीदी की बकाया राशि का भुगतान

किसानों को जल्द किया जायेगा गन्ना खरीदी की बकाया राशि का भुगतान

ganna kharid bhugtan

गन्ना बकाया राशि का भुगतान

खरीफ फसलों की खरीदी शुरू होने वाली है इसके साथ ही गन्ना खरीदी भी अगले माह से शुरू हो जाएगी | इसके लिए केंद्र तथा अलग–अलग राज्य सरकार ने गन्ने की सरकारी दर घोषित कर दी है | किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हें चीनी मीलों के द्वारा पिछले सीजन में की गई गन्ना खरीदी की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है | अलग–अलग राज्यों में गन्ने का भुगतान रुका हुआ है |

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गन्ना खरीदी भुगतान की समीक्षा कर रहे थे | उन्होंने बताया है कि इस सरकार में अब तक का सबसे ज्यादा किसानों को गन्ने का भुगतान किया गया है | इसके बावजूद भी किसानों को पिछले सत्र की गन्ना खरीदी का भुगतान रुका हुआ है | इसको लेकर मुख्यमंत्री ने चीनी मीलों को गन्ना किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा है |

45 लाख किसानों को किया गया गन्ना खरीद का भुगतान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान अविलम्ब कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि डिफॉल्टर चीनी मिलों से गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए। गन्ना किसानों के हितों की अनदेखी करने वाली चीनी मिलों के प्रबन्धन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनके तरफ से बताया गया है कि पिछले वर्षों में सरकार के द्वारा 45 लाख किसानों को 1 लाख 42 हजार 650 करोड़ रूपये की भुगतान किया गया है |

चीनी मीलों पर किसानों का कितना रुपये बकाया है ?

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020–21 के गन्ना पेराई सत्र में 120 चीनी मीलों ने किसानों से गन्ना खरीदा था | इस सीजन में 120 चीनी मीलों के द्वारा कुल 1,028 लाख टन गन्ना की खरीदी की गई है | जिसका कुल मूल्य 33,025 करोड़ रुपए है |

इसमें से 27,750 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया है | शेष 5,275 करोड़ रुपये चीनी मीलों को गन्ना किसानों को भुगतान करना होगा | राज्य के 120 चीनी मिलों में से 53 चीनी मीलों के पास किसी भी प्रकार का बकाया नहीं है | शेष 67 चीनी मीलों पर 5,750 करोड़ रूपये का भुगतान करना बचा हुआ है |

क्या है गन्ने का मूल्य ?

पिछले माह के 28 तारीख को केंद्र सरकार ने गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य FRP में 5 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किया है | जिसके बाद गन्ना का मूल्य 285 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 290 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है | इसके साथ ही अलग–अलग राज्य सरकारें गन्ना का अपना मूल्य तय करती है | उतर प्रदेश में गन्ने का मूल्य 315 रूपये प्रति क्विंटल है | ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने के मूल्य में वृद्धि की जाएगी |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version