Home किसान समाचार मंडियों में गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी एवं सब्जियों और फल-फूल को...

मंडियों में गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी एवं सब्जियों और फल-फूल को बेचने के लिए पंजीयन करें

rabi crop registration

कृषि उपज मंडियों में बेचने हेतु पंजीयन

खरीफ फसलों का खरीदी देश के अलग–अलग राज्यों में अभी चल रही है | इसके तहत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का तथा अन्य फसलों की खरीदी की जा रही है | हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीदी का कार्य अक्टूबर माह से ही शुरू कर दिया गया था इसके कारण जल्द ही खरीफ फसलों की खरीदी पूर्ण हो जाएगी |

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराने के लिए पोर्टल खोल दिया है | किसान रबी सीजन के लिए अपनी उपज पास की मंडियों में बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं | सभी किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराना जरुरी है |

किसान इन फसलों के लिए करा सकते हैं पंजीयन

हरियाणा के किसान रबी फसल के लिए गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी एवं फल–फूल और सब्जियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कर सकते हैं |

किसान 31 दिसंबर तक कराएँ अपना पंजीयन

कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए तथा अपने कृषि उत्पादों को अपने आस-पास की मंडियों में बेचने के लिए किसान अपने गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर जाकर 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करवा लें। इसके बाद वेबसाईट को बंद कर दिया जाएगा | किसान मेरी फसल-मेरे ब्यौरा पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं |

किसान यहाँ से करें अपना पंजीयन

रबी फसल को बेचने के लिए हरियाणा सरकार की वेबसाईट मेरी फसल–मेरा ब्यौरा योजना पर पंजीयन करा सकते हैं | किसान खुद से भी इस लिंक https://fasal.haryana.gov.in/farmer/farmerlogin  पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं |

इसके अलावा वे सभी किसान भी पंजीयन करा सकते हैं जो दुसरे राज्य के रहते हैं लेकिन उनकी जमीन हरियाणा राज्य में हैं | दूसरे राज्य के किसान भी मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं या फिर इस लिंक https://fasal.haryana.gov.in/farmer/outsideharyanaresidingfarmerlogin पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं |

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है ?

केंद्र सरकार खरीफ तथा रबी की 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी करती है | इस मूल्य पर देश के किसानों से सरकार द्वारा खरीदी की जाती है | वर्ष 2022–23 के रबी सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है :-

  • गेहूं – 2015 प्रति क्विंटल
  • जौ – 1635 रूपये प्रति क्विंटल
  • चना – 5230 रूपये प्रति क्विंटल
  • मसूर – 5500 रूपये प्रति क्विंटल
  • सरसों – 5050 रूपये प्रति क्विंटल
Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version