Home किसान समाचार इन किसानों को किया गया गेहूं चना एवं सरसों खरीद का भुगतान

इन किसानों को किया गया गेहूं चना एवं सरसों खरीद का भुगतान

gehoon chana evan sarason khareed ka bhugataan

गेहूं, चना एवं सरसों खरीद का भुगतान

रबी मौसम की फसलों की कटाई के बाद मंडियों में समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है | कई किसान अपनी फसलें जैसे चना, सरसों एवं गेहूं की उपज मंडियों में बेच चुके हैं साथ ही सरकार द्वारा उनका भुगतान किया जा रहा है | राजस्थान में  में समर्थन मूल्य पर 20 अप्रेल तक सरसों एवं चना का बेचान करने वाले 22 हजार 395 किसानों को 194 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान सीधे उनके पंजीकृत बैंक खातों में कर दिया गया है। जिसमें से 153.75 करोड़ रूपयें सरसों के पेटे तथा 28.19 करोड़ रूपयें चना के पेटे भुगतान किये गये है। जिन किसानों ने अपना बैंक खाता सही अंकित नहीं किया है वह उसमें जल्द सुधार करें अन्यथा उनका भुगतान होने में समस्या हो रही है |

अब तक 398.22 करोड़ की उपज खरीदी

सीजन में किसानों से 93 हजार 326 मी.टन सरसों, चना, गेहूं की खरीद राजफैड द्वारा की गई है। 25 अप्रेल तक 45 हजार 537 किसानों से 398.22 करोड़ की उपज खरीदी गई है। जिसमें से 30 अप्रेल तक उपज बेचान करने वाले किसानों को मई के प्रथम सप्ताह में भुगतान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। किसानों को उनकी उपज के बेचान भुगतान उनके पंजीकृत बैंक खातों में हो रहा है।

कोटा संभाग में 70 करोड़ का भुगतान

 20 अप्रेल तक सरसों एवं चना का बेचान करने वाले कोटा संभाग के 8 हजार 916 किसानों को 70.35 करोड़ का भुगतान उनके पंजीकृृत खातों में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोटा के 2 हजार 355 किसानों को 17 करोड़, बारां के 2 हजार 826 किसानों को 23.43 करोड़, झालावाड़ के 2 हजार 322 किसानों को 17.92 करोड़ एवं बून्दी जिले के 1 हजार 413 किसानों को 12 करोड़ रुपयें का भुगतान किया गया है।

कोटा संभाग में 15 मार्च से तथा प्रदेश के अन्य संभागों में 1 अप्रेल से किसानों से समर्थन मूल्य परसरसों, चना एवंगेहूं की खरीद 527 केन्द्रों पर की जा रही है। सरसों 4200 रूपयें प्रति क्विंटल, चना 4620 रूपयें प्रति क्विंटल एवं गेहूॅ 1840 रूपयें प्रति क्विंटल से खरीदा जा रहा है।

कितने पंजीयन हुए हैं अभी तक

सरसों के लिए 3 लाख 13 हजार 713, चने के लिए 1 लाख 29 हजार 603 एवं गेहूं के लिए 1 हजार 882 सहित कुल 4 लाख 43 हजार 316 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें से 90 हजार 262 किसानों को दिनांक आवंटित की जा चुकी है। खरीद जून माह तक चलेगी।

Notice: JavaScript is required for this content.

1 COMMENT

  1. JOKHAN PARSAD VERMA Village Chhapra Magervi Distic Sant Kabir Nagar U P Pin Code 272162 Gehu Kraye Kendra Black pauli Kendra Shanichra Nazar Gehu Ka Rate 1739/ Parti Jungal Diya Hai Ab Kaha Shikayat Kkiya jay

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version