Home किसान समाचार 12 लाख से अधिक किसानों का जल्द किया जाएगा कर्ज माफ: कृषि...

12 लाख से अधिक किसानों का जल्द किया जाएगा कर्ज माफ: कृषि मंत्री यादव

jald ki jayegi kisano ki karz mafi mantri shri yadav

जय किसान फसल ऋण माफी योजना

किसान कर्ज माफी के वादे के साथ तीन राज्यों में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार पर कर्ज माफी नहीं किये जाने का आरोप लगातार विरोधी दलों द्वारा लगाया जा रहा हैं ऐसे में सरकार द्वारा एक बार सभी किसानों की सूचि जिनका कर्जा माफ कर दिया गया है को सार्वजानिक किया जा चूका है | इसके बाद भी सरकार को लगातार घेरा जा रहा है साथ ही जिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है वह भी संशय में क्या उनका कर्जा माफ होगा या नहीं |

ऐसे में मध्यप्रदेश के कृषि मंत्रीं श्री सचिन यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि पिछले सात महीनों में सरकार वादे के मुताबिक 20 लाख किसानों का कर्जा माफ कर चुकी है। साढ़े बारह लाख किसानों की कर्जमाफी की सूची तैयार है, जिसके अनुसार जल्दी ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इन किसानों में को-ऑपरेटिव बैंक समेत अन्य बैंकों के चालू खाताधारक किसान शामिल हैं। कृषि मंत्री सचिन यादव का दावा है कि देश में इकलौती मध्य प्रदेश की ऐसी सरकार है जो इतने बड़े पैमाने पर किसानों की कर्जमाफी कर रही है।

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version