Home किसान समाचार मानसून अपडेट 2023: इन राज्यों में पहुँचा मानसून, अब 24 से 28...

मानसून अपडेट 2023: इन राज्यों में पहुँचा मानसून, अब 24 से 28 जून के दौरान यहाँ होगी झमाझम बारिश

monsoon forecast update 24 to 28 june

Monsoon Update 2023: 24 से 28 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान

इस वर्ष मानसून में देरी होने से अभी तक खरीफ फसलों की बुआई का काम बहुत धीमे चल रहा है। देश में इस वर्ष एक तो वैसे ही मानसून 7 दिनों की देरी से आया था वहीं चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के चलते इसकी रफ़्तार पर भी ब्रेक लग गया था परंतु चक्रवात के निकल जाने के बाद अब यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने अब देश के अधिकांश राज्यों में दस्तक दे दी है वहीं कई राज्यों को पूरी तरह कवर कर लिया है। दक्षिणपश्चिम मानसून की सीमा रेखा अभी अलीबाग़, सोलापुर, उदगीर, नागपुर, मंडला, सोनभद्र बक्सर सिद्धार्थनगर, पंतनगर, बिजनौर, यमुनानगर, ऊना और द्रास से होकर गुज़र रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून 24 जून के दिन जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल एवं पूर्वउत्तर के सभी  राज्यों को पूरी तरह कवर कर चुका है। देखा जाए तो मानसून ने देश के अधिकांश राज्यों को कवर कर लिया है जिसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अब बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में पहुँचा मानसून 

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून प्रदेश के जबलपुर संभाग के कुछ जिलों (मंडला, बालाघाट, सिवनी), शलडोल व रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में 24 जून से 28 जून के दौरान सभी जिलों के अधिकांश हिस्सों में गरजचमक के साथ ही बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा भी हो सकती है। 

राजस्थान कब पहुँचेगा मानसून

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक़ आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने तथा आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून अगले 2-4 दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना है। वहीं 26 से 28 जून के दौरान दक्षिणपूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के इलाक़ों में कहींकहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार मानूसन ने बिहार राज्य के सभी जिलों को कवर कर लिया है। परंतु अभी राज्य में 24 से 28 जून के दौरान कमजोर रहने से हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेख़पुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहनाबाद, भागलपुर, बाँका, जमुई, मुंगेर एवं ख़गड़िया जिलों में कई स्थानों पर कहींकहीं गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार मानसून छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में प्रवेश कर चुका है। जिसके चलते राज्य में 24 से 28 जून के दौरान सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतारा, कबीरधाम, राजनंदगाँव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरजचमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। वहीं 24 से 28 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, आज़मगढ़, बलिया, मऊ  बरेली, बंदायू, पीलभीत, शाहजहांपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, महोबा, बहराइच, बलरामपूर, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 

इसके अलावा झाँसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फ़र्रुखाबाद, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, प्रयागराज, फ़तेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, जौनपुर, शामली, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर एवं चंदौली ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक  के साथ हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के राँची केंद्र के अनुसार मानसून झारखंड के सभी जिलों में पहुँच चुका है। जिसके चलते राज्य में 24 से 28 जून के दौरान राज्य के बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हज़ारीबाग़, जामताड़ा, खुटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदग्गा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, राँची, साहिबगंज, सराइकेला खरसावाँ, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी सम्भावना है। 

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version