Home मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह मार्च 2021 मौसम पूर्वानुमान: जानिए मार्च महीने में कब हो सकती है...

मार्च 2021 मौसम पूर्वानुमान: जानिए मार्च महीने में कब हो सकती है बारिश

weather report for March

मार्च 2021 मौसम पूर्वानुमान

इस वर्ष फरवरी अंत से मार्च के प्रारंभ में उत्तर भारत में पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है | पिछले वर्ष कई राज्यों में असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था परन्तु इस वर्ष यह बहुत कम है | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मार्च महीने के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है | इसके अनुसार मार्च में कुछ स्थानों पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है | मार्च माह में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान भी जताया है |

उत्तर भारत के मैदानों के निकटवर्ती हिमालय, पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत और मध्य भारत के कुछ उपखंडों में सामान्य रूप से रहने वाले अधिक तापमान से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। उत्तर भारत के अधिकांश उपखंडों से साथ-साथ हिमालय की पहाडियों, उत्तर पूर्व भारत और पश्चिम तथा पश्चिमी तटीय भारत के कुछ उपखंडों में सामान्य न्यूनतम तापमान से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के उपखंडों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। उत्तर भारत के साथ-साथ हिमालय की तलहटियों, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर पूर्व और पूर्वी भारत तथा पश्चिमी तट के कुछ उपखंडों में सामान्य मध्यम तापमान से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है।

6 मार्च से 11 मार्च के दौरान इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 6 से 8 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 07 मार्च को बिजली कड़कने और बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। 06 और 07 मार्च को पंजाब में छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़ और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 07 मार्च को अलग-अलग स्थानों हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

वहीँ 11 से 13 मार्च 2021 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

12 मार्च से 18 मार्च तक इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

दूसरे सप्ताह के दौरान जम्मू और कश्मीर में सामान्य से अधिक तथा शेष पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम या सामान्य बारिश होने की संभावना है। वहीँ 12 से 13 मार्च 2021 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

19 से 25 मार्च के दौरान इन जगहों पर हो सकती है बारिश

तीसरे सप्ताह में जम्मू और कश्मीर सहित भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तरी भारत के आसपास के हिस्सों में सामान्य के कम बारिश होने की संभावना है। किसी प्रमुख पश्चिमी विक्षोभ की कमी में दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

26 से 31 मार्च, 2021 के दौरान इन जगहों पर हो सकती है बारिश

चौथे सप्ताह में  जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम या सामान्य बारिश होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version