Home किसान समाचार महतारी वंदन योजना: 70 लाख महिलाओं को इस दिन जारी की जाएगी...

महतारी वंदन योजना: 70 लाख महिलाओं को इस दिन जारी की जाएगी 1000 रुपये की पहली किस्त

Mahatari Vandan Yojana First Kist Date

महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए अब राज्य सरकारों के द्वारा महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस कड़ी में अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा अलग-अलग योजनाएँ शुरू की गई हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की पहली किस्त के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त 10 मार्च के दिन जारी की जाएगी।

महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की पात्र महिलाओं को पहली किस्त की राशि देने की तारीख 8 मार्च यानि की महिला दिवस के दिन देने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद सरकार ने तारीख बदलते हुए 7 मार्च कर दी थी। इस दिन माना जा रहा था कि पीएम मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके खातों में पैसे डालेंगे। लेकिन राज्य सरकार ने दिनांक परिवर्तित करते हुए अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में योजना की पहली किस्त भेजने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे पहली किस्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक महीने महिलाओं के खाते में 1000 रूपये आएंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 1 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।

महिलाओं को सालाना मिलेंगे 12000 रुपये

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएँ लाभान्वित होंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version