Home किसान समाचार 2 लाख से अधिक किसानों का किया गया कर्ज माफ

2 लाख से अधिक किसानों का किया गया कर्ज माफ

किसान कर्ज माफी योजना

कोविड काल में किसानों का बकाया ऋण माफ़ हो इससे अच्छा ओर क्या हो सकता है | खरीफ फसल की बुवाई के साथ ही किसानों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर आ रही है | मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में की गई किसान कर्ज माफ़ी के बाद अब झारखण्ड सरकार भी किसानों के कर्ज माफ़ कर रही है | झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों का 50 हजार रूपये तक के अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किये जा रहे हैं|

राज्य के मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के बजट में फसली ऋण माफ़ी के लिए 2,000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया था | राज्य सरकार ने अपने वायदे के अनुसार किसानों का कृषि लोन माफ़ कर रही है | चुनावी घोषणा में ही किसानों की कृषि ऋण माफ़ी का ऐलान किया गया था |

2 लाख से अधिक किसानों का किया गया कर्ज माफ

झारखंड सरकार ने राज्य के 2 लाख 46 हजार 012 किसानों का कृषि ऋण माफ़ कर दिए हैं | इन किसानों का 980 करोड़ रूपये के कृषि ऋण माफ किया गया है | झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों को कृषि ऋण माफी के लिए “झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना” का क्रियान्वयन किया जा रहा है | योजना के तहत किसानों के द्वारा किसी भी बैंक से लिए गये अल्पकालीन कृषि ऋण को माफ़ किया जाएगा | इसके अंतर्गत 50,000 रूपये की ऋण माफ किया जा रहा है |

कितने किसानों को मिलेगा ऋण माफी योजना का लाभ

राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने कहा है कि बैंको के द्वारा जो आंकड़े दिए गए थे, किसानों के कर्ज माफी को लेकर उसमें  कुल 9,02,603 ( संशोधित) ऋणी किसान हैं, जिसमें से बैंक ने अब तक 5,61,333 किसानों का डाटा अपलोड किया है। उसमे से सरकार ने अब तक 2,46,012 किसानों के कर्ज माफ कर दिए हैं। कुल 980.06 करोड़ की राशि किसानों के कर्ज माफी में दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ऋण माफी के लिए सभी प्रकार के राशन कार्ड (उजला राशन कार्ड सहित) योग्यता निर्धारित करने के लिए उपयोग किए जा सकेंगे।

kisan karj mafi list
जिलेवार किसानों को किया गया कर्ज माफी का कुल भुगतान

राज्य में लोन कि क्या स्थति है ?

SLBS के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 31 मार्च 2020 तक राज्य के लगभग 12.93 लाख अल्पकालीन फसल ऋण खाते हैं जिनमें लगभग 5,800 करोड़ रूपये का ऋण बकाया है | यद्धपि 12.93 लाख खातों में से 9.07 लाख खाते मानक खाते हैं और शेष या तो NPA खाते हैं या WRITE-OF खाते हैं |

किसान आवेदन कैसे करें ?

झारखंड राज्य के रैयत या गैर रैयत जिनकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है तथा वे किसी भी मान्यता प्राप्त बैंक से 31/03/2020 तक लोन बकाया रहा है वे आवेदन कर सकते हैं | एक परिवार से एक सदस्य का कृषि लोन माफ़ किया जायेगा | इसके लिए किसान अपना आधार नंबर या राशन कार्ड की प्रति के साथ आम सेवा केन्द्रों/बैंक शाखा में जाना होगा | इसके बाद किसान के मोबाईल नंबर तथा आधार कार्ड से किसान की बकाया की पुष्टि की जाएगी | उसके बाद ई–केवाईसी (e – KYC) के माध्यम से अपने आवेदन को प्रमाणित करना होता है |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version