Home किसान समाचार 30 जून को यहाँ आयोजित किया जाएगा किसान महोत्सव, किसान देख सकेंगे...

30 जून को यहाँ आयोजित किया जाएगा किसान महोत्सव, किसान देख सकेंगे खेती-किसानी की नई उन्नत तकनीकें

kisan mahotsav mela jodhpur

किसान महोत्सव 2023

देश में किसानों को खेतीकिसानी, पशुपालन एवं बागवानी से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा समयसमय पर कृषि मेलों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा जून महीने में 3 किसान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसमें से दो मेलों का आयोजन किया जा चुका है। अब 30 जून को तीसरे किसान महोत्सव का आयोजन जोधपुर में किया जाएगा।

राजस्थान किसान महोत्सव के सफलता पूर्ण आयोजन के बाद संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आयोजन 30 जून को जोधपुर में किया किया जा रहा हैं। महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाने वाली नवीनतम तकनीकों की जानकारियों के प्रति जागरूक करना हैजिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

किसान महोत्सव में किसानों को मिलेगी यह जानकारी 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि महोत्सव में 2 हजार 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित स्मार्ट फार्म से किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों से रूबरू कराया जायेगा। स्मार्ट फार्म के अन्तर्गत ग्रीन व शेडनेट हाऊसलॉटनलप्लास्टिक मल्चफार्म पौण्डडिग्गीन्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी ऑटो सेंसरतारबंदीबीज उत्पादनहाईब्रिड चारा उत्पादनसौर ऊर्जा पम्प जैसी उन्नत तकनीकों का सजीव प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा।

इस महोत्सव में किसानों के लिए कृषिउद्यानिकी और पशुपालन की जाजम चौपाल आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा अलगअलग विषयों पर कृषक संवाद के माध्यम से नवीनतम विधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। किसानों को उर्वरकउन्नत बीजों की जानकारी देनेएग्री सेक्टर से जुड़े उद्योग लगाने के लिए महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाई जायेगीजिसमें किसान उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही किसानों के कार्य को आसान करने के लिए महोत्सव में कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही यंत्रों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

किसान देख सकेंगे उन्नत नस्लों के पशु

श्री कटारिया ने बताया कि महोत्सव में पशुपालकों के लिए उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें मुर्रा नस्ल की भैंसव्हाइट योर्कशायर नस्ल के शूकरब्लेक ब्राउनचिलचिलाग्रेजाइंट नस्ल के खरगोशसाहीवालथारपारकरगीर नस्लीय गौवंश के साथ सिरोही व सोजत नस्ल के बकरेबकरी सहित अन्य पशुओं की सजीव प्रदर्शनी की जायेगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित पशुपालकों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजनापशुधन निःशुल्क आरोग्य योजनापशु मित्र योजनापशुपालन क्रेडिट कार्ड के बारे में जागरूक किया जायेगा।

किसान महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जाएगा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि 30 जून और 1 जुलाई को आयोजित दोदिवसीय किसान महोत्सव का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय मंडोरजोधपुर में किया जा रहा हैं। इस महोत्सव में जोधपुरबाड़मेरपालीसिरोहीजालौरजैसलमेरबीकानेरहनुमानगढ़गंगानगरचूरू और नागौर जिलों से हजारों किसान सम्मिलित होंगे।

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version