Home किसान समाचार चना, मसूर एवं सरसों समर्थन मूल्य पर खरीद की अवधि बढाई...

चना, मसूर एवं सरसों समर्थन मूल्य पर खरीद की अवधि बढाई गई

chana, matar sarson upaj kharid

चना, मसूर एवं सरसों  समर्थन मूल्य पर खरीद

वर्ष 2019 – 20 के रबी फसल की खरीदी की अंतिम तारीख 31 मई तकथी | रबी फसल में मसूर, चना एवं सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है | इस रबी फसल की सरकारी खरीदी 31 मई तक ही थी लेकिन मध्य प्रदेश में चना, मसूर तथा सरसों की आवक लगातार जारी है | इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने रबी फसल की खरीदी की तारीख को बढ़ा दिया है | अब मध्य प्रदेश में रबी (चना, मसूर तथा सरसों) फसल की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 31 मई से बढाकर 6 जून कर दी है |

जारी किये गए निर्देश

किसान – कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने आज सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर उपार्जन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है | किसान समाधान मध्य प्रदेश के किसानों से यह अपील करता है की अब 6 जून तक मसूर, चना तथा सरसों को बेचने के लिए खरीदी केंद्र पर लेकर जायें |

इस वर्ष केंद्र सरकार ने मसूर का 4475 रु., चना का 4620 रु. तथा सरसों का 4200 रु.प्रति किवंटल तय किया है , यह पुरे देश में एक सामान है | मध्य प्रदेश सरकार के तरफ से बोनस अतरिक्त के रूप में दिया जायेगा |

इस तरह की जानकरी विडियो के माध्यम से पाने के लिए किसान समाधान के YouTube चेनल को सब्सक्राइब करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version