Home किसान समाचार 67 हजार से अधिक किसानों को जारी की गई फसल नुकसान की...

67 हजार से अधिक किसानों को जारी की गई फसल नुकसान की मुआवजा राशि

fasal nuksan muawja rabi 2023

फसल नुकसान का मुआवजा

इस वर्ष देश में रबी सीजन के दौरान बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा विशेष गिरदावरी की गई थी, जिसके बाद अब हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को फसल नुकसान की मुआवजा राशि जारी कर दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 31 मई के दिन मार्च व अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण रबी की फसल के नुकसान के लिए 181 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में मुआवजा राशि को ट्रांसफर किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे पी दलाल भी मौजूद रहे। जिला उपायुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

67,758 किसानों के खातों में भेजी गई मुआवजा राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फसल क्षति का विशेष सर्वेक्षण किया था, जिसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। आज गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपये की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में जारी की जा रही है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके।

सीधे किसानों के खाते में दी जाती है मुआवजा राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिन गए जब किसान अपना मुआवजा पाने के लिए वर्षों इंतजार करते थे। वर्तमान राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ते हुए यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को समय पर मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि ई क्षतिपूर्ति पोर्टल फसल नुकसान के समय आवेदन, सत्यापन और मुआवजा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि ‘मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए किसान के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाती है। इसके लिए मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल के अलावा और कहीं भी पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है ।

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

    • सर अभी बीमित किसानों को नहीं दिया गया है। यदि आपने ई क्षति पोर्टल पर जानकारी दी होगी तो आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version