Home किसान समाचार बुआई के लिए गेहूं, चना एवं अन्य रबी फसलों के प्रमाणित बीज...

बुआई के लिए गेहूं, चना एवं अन्य रबी फसलों के प्रमाणित बीज यहाँ से खरीदें

buaai ke liye pramanit beej cg

बुआई के लिए प्रमाणित बीज

खरीफ फसल की कटाई के बाद रबी फसल के लिए बुआई शुरू हो चुकी है | किसान रबी फसल के लिए बीज की खरीदी कर रहें है परन्तु उनके पास यह सबसे बड़ी समस्या है कि प्रमाणित तथा कम कीमत पर बीजों की अच्छी किस्म कहाँ मिलेगी | ज्यादातर किसान बीज के लिए पास की निजी दुकानों से सम्पर्क करते हैं जो किसी कंपनी के बीज देते हैं | उनके पास बीज वही उपलब्ध होते हैं जिस पर दुकानदार को अधिक मुनाफा होता है | जिसके कारण कभी – कभी बीज की अंकुरण भी नहीं हो पाता है |

देश में फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकारों द्वारा सरकारी एजेंसियों के माध्यम से अथवा जिला कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विश्वविद्यालयों के द्वारा कम दर पर उन्नत किस्में, क्षेत्र के लिए उपयुक्त बीज किसानों को उपलब्ध कराये जाते हैं | इसी क्रम में छतीसगढ़ कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भी किसानों के लिए बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं |

छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले किसानों के लिए यह बीज उपलब्ध हो पाएंगे | छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर में इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविध्यालय (रायपुर) के द्वारा रबी फसल के लिए प्रमाणित बीज दिया जा रहा है | इसके लिए इच्छुक किसान वर्ष 2019 – 20 के लिए बीज खरीद सकते हैं |

उपलब्ध बीज एवं उनके दाम

किसानों के सुविधा के लिए बीज का नाम तथा उसका मूल्य दिया जा रहा है | किसान अपनी सुविधा के अनुसार बीज का चयन कर सकते हैं |

क्र.
फसल
दर रुपया प्रति किवंटल

1.

गेहूं

ऊँची किस्म

28,00

बौनी किस्म

26,00

2.

चना

समस्त किस्में

53,00

3.

मटर

समस्त किस्में

7,000

4.

मसूर

समस्त किस्में

51,00

5.

तिवडा

समस्त किस्में

53,00

6.

सरसों

समस्त किस्में

46,00

7.

अलसी

समस्त किस्में

6,000

8.

कुसुम

समस्त किस्में

5,000

9.

तोरिया

समस्त किस्में

6,000

नोट :- आधार एम सत्यरूप बीजों की विक्रय दरें प्रमाणित बीज की दरों से 100 / रु. प्रति क्विंटल क्रमश: अधिक एवं कम होगी |

बीज खरीदने के लिए नियम और शर्ते क्या है ?

किसानों को खरीदी के लिए बीज खरीदने से पहले इन सभी नियमों को जान लेना जरुरी है |

  1. रबी 2019 – 20 के लिए विक्रय दरें (कालम में 4 के अनुसार) कृषकों को विक्रय हेतु होगी |
  2. विश्वविध्यालय के अधिकृत बीज विक्रेताओं (छ.ग. राज्य के अंतर्गत) को अग्रिम बीज की बुकिंग (20 प्रतिशत अग्रिम राशि के साथ खरीफ हेतु 30 अप्रैल पूर्व एवं रबी हेतु 30 जुलाई के पूर्व) करने पर बीज मूल्य में 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी |
  3. विश्वविध्यालय के पंजीकृत विक्रेताओं को नगद भुगतान पर 5% छूट दी जाएगी |
  4. उपरोक्त बीज दरों में छूट की पात्रता विश्वविध्यालय द्वारा विकसित समस्त फसलों / पौध की किस्मों पर ही देय होगी |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version