Home किसान समाचार किसानों के लिए किया गया 78938 करोड़ रुपए का कृषि बजट पेश,...

किसानों के लिए किया गया 78938 करोड़ रुपए का कृषि बजट पेश, जानिए किसानों को क्या-क्या मिला

rajasthan Agriculture Budget

कृषि बजट में किसानों को क्या मिला 2022-23

देश में 50.2 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या कृषि पर निर्भर रहने के बावजूद भी देश में कृषि बजट अलग से पेश नहीं किया जाता है | अब तमिलनाडु के बाद राजस्थान राज्य सरकार ने राज्य के किसानों को ध्यान में रखते हुए अलग से कृषि बजट पेश किया है | 85 लाख किसान परिवार वाले राज्य में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के आधार पर कृषि के लिए अलग से बजट पेश किया है | 

वित्त वर्ष 2022–23 के बजट में राज्य सरकार ने 78 हजार 938 करोड़ 68 लाख रूपये का कृषि बजट पेश किया है | यह राशि राज्य के राज्य सकल घरेलू उत्पादन का 5.92 प्रतिशत है। यह राशि वर्ष 2021–22 के संशोधित अनुमानों की तुलना में 11.68 प्रतिशत अधिक है | 

राज्य के वित्त मंत्री के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष की बजट में 2 हजार करोड़ रूपये की “मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा की थी। अब इस योजना के बजट को बढ़कर 5 हजार करोड़ रुपए कर दिया है। राज्य सरकार ने इस 5 हज़ार करोड़ रूपये को अलग–अलग 11 सब योजनाओं के लिए आवंटन किया है। जिससे किसानों को वर्ष 2022–23 में सब्सिडी एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।

राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन योजना

वित्त वर्ष 2022–23 के लिए राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन योजना के लिए बजट में 2 हजार 700 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इससे राज्य के 5 लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। ड्रिप/ स्प्रिंकलर से सिंचाई की व्यवस्था के लिए 1 हजार 705 करोड़ रुपया आवंटन किया गया है | इससे राज्य के 4 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा | इसके अलावा 20 हजार किलोमीटर सिंचाई पाईप लाइन बिछाने के लिए 100 करोड़ रुपए दिए गए है इससे 50 हजार किसानों को फायदा होगा |

इसके अलावा इसी योजना के तहत फ़ार्म पौंड के लिए 45 हजार किसानों को 375 करोड़ रुपए, डिग्गियों के निर्माण के लिए 15 हजार किसानों को 450 करोड़ रुपए तथा 300 सामुदायिक जल स्रोत के लिए 60 करोड़ रूपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा |

राजस्थान जैविक खेती मिशन योजना 

कृषि में लागत कम करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जैविक खेती मिशन योजना की शुरुआत की गई है | इस योजना के तहत 3 वर्षों में 4 लाख किसान लाभन्वित होंगे | बजट में इस योजना के लिए 600 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है |

राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन योजना 

बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराने की दृष्टि से राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन योजना की शुरुआत की जाएगी। बीज स्वावलंबन योजना के आकर को दुगना कर आगामी 2 वर्षों में 50 हजार किसानों को लाभान्वित किया जाएगा | इस हेतु 30 करोड़ रूपये का व्यय कर 9 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन करवाया जाएगा | 12 लाख लघु/सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज के मिनीकिट नि:शुल्क उपलब्ध करवाये जाएंगे | इसके लिए 78 करोड़ रूपये व्यय होंगे |

राजस्थान मिलेट्स प्रोत्सहन मिशन 

प्रदेश में मिलेट्स (मोटा अनाज) यथा – बाजार, ज्वार व छोटे अनाजों आदि की खेती को प्रोत्साहन करने तथा राज्य को मिलेट्स के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राजस्थान मिलटेस प्रोत्साहन मिशन की शुरुआत की जाएगी | इस योजना से 15 लाख किसानों को फायदा होगा तथा 100 करोड़ रुपए का खर्च किए जाएँगे|

राजस्थान सरंक्षित खेती मिशन योजना 

संरक्षित खेती हेतु आधुनिक तौर–तरीके एवं तकनीक को अपनाये जाने तथा गैर–मौसमी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान संरक्षित खेती मिशन योजना की शुरुआत की गई है | इस योजना के तहत 2 वर्षों में 25 हजार किसानों को ग्रीन हाउस/शेडनेट हाउस/लो टनल की स्थापना के लिए लगभग 400 करोड़ रूपये का अनुदान दिया जाएगा।

राजस्थान उध्यानिकी विकास मिशन योजना 

फल बगीचों की स्थापना, सब्जियों, फूलों, बीजीय मसालों एवं औषधीय फसलों के उत्पादन हेतु क्षेत्र विस्तार के लिए राजस्थान उधानिकी विकास मिशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 15 हजार किसानों को लाभान्वित करने हेतु 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है |

राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन योजना 

नीलगाय व आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाव व रोकथाम के लिए राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन योजना शुरू की जाएगी | आगामी 2 वर्षों में एक करोड़ 25 लाख मित्र तारबंदी पर 100 करोड़ रूपये का अनुदान दिया जायेगा | इससे 35 हजार से अधिक किसान लाभन्वित होंगे | इस योजना के तहत 3 किसानों को एक यूनिट माने की शर्त को समाप्त कर एक किसान को एक यूनिट माना जाएगा तथा न्यूनतम क्षेत्रफल की सीमा को 1.5 हेक्टेयर किये जाने की घोषणा किया गया है |

राजस्थान भूमि उर्वरकता मिशन योजना 

लवणीय एवं क्षारीय भूमि में सुधार तथा हरी खाद के प्रयोग से भूमि उर्वरता बढ़ाने हेतु राजस्थान भूमि उर्वरकता मिशन शुरू किया गया है। इस योजना से 2 वर्षों में 2 लाख 25 हजार किसान लाभन्वित होंगे | 

राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन योजना 

राजस्थान सरकार ने राज्य के कृषि कार्यों में भूमिहीन श्रमिकों की महती भूमिका को ध्यान में रखते हुए राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन योजना की शुरुआत किया गया है | वर्ष 2022–23 में 2 लाख श्रमिकों को हस्तचलित कृषि यंत्र खरीदने के लिए 5 हजार रूपये प्रति परिवार अनुदान दिये जाने की घोषणा की है| इस हेतु 100 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है |

राजस्थान कृषि तकनीक मिशन योजना 

कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए तथा कृषि लागत में कमी के लिए कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों के लिए राजस्थान कृषि तकनीक मिशन योजना की शुरुआत की है| इस योजना के तहत 2 वर्षों में 400 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। 60 करोड़ किसानों को कृषि यंत्रों पर 150 करोड़ रूपये का अनुदान दिया जायेगा | 1500 कस्टम हायरिंग सेंटर 150 करोड़ रूपये से शुरू किए जाएँगे |   

राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना 

राज्य में कृषि जिंसों के बढ़ते हुए उत्पादन, मूल्य संवर्द्धन व निर्यात प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना की शुरुआत की जाएगी | इस योजना के तहत प्रॉसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version