Home किसान समाचार किसानों को मक्का की 250 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

किसानों को मक्का की 250 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

bhavantar yojana rashi MAKKA 2018

मक्का खरीदी के दिए जाएगें किसानों को 250 रुपए

देश में सरकार 21 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जथा है | इसके बाबजूद भी राज्य तथा केंद्र सरकार मिलकर भी सभी फसलों की खरीदी नहीं कर पाती है | इसलिए किसान या तो व्यापारी को मंडी या बिचौलियों को बेचते हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है | अलग – अलग राज्यों में सरकार ज्यादा तर रबी फसल में गेंहू की खरीदी करता है तथा कुछ – कुछ राज्यों में चना, सरसों, मुंग इत्यादी फसलों की खरीदी करता है | बाकि सभी फसल तथा जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाते हैं वह मंडी में व्यापारियों को बेच देते हैं | किसानों को जो मूल्य मिलता है वह न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मिलता है |

कितनी राशि दी जाएगी 

इस कमी को पूरा करने के लिए वर्ष 2017 – 18 में भावान्तर योजना की शुरुआत किया गया है | इसके तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा किसानों से खरीदी गई फसल के मूल्य के अन्तर की भरपाई किया जाता है | इसी को ध्यान में रखते हुये मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को भावान्तर भुगतान करने का निर्णय लिया है | यह भावान्तर भुगतान योजना का औसत माडल बिक्री भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य का अन्तर यानि 219 रुपया / किवंटल से बढाकर 250 रुपया / किवंटल के हिसाब भुगतान करेगी | यह योजना केवल मक्का के लिए लागु किया गया है , जो पुरे प्रदेश में लागु किया गया है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version