Home पशुपालन मध्यप्रदेश में इस योजना के तहत डेयरी फार्म पर दिया जा...

मध्यप्रदेश में इस योजना के तहत डेयरी फार्म पर दिया जा रहा है 10 लाख तक का लोन

आचार्य विधासागर गौ संवर्धन योजना

उद्देश :-

  • दुग्ध उत्पादन में वृद्धि
  • हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना |
  • पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि
  • रोजगार के अवसर प्रदाय करना |

योजना :-

  • योजना सभी वर्ग के हितग्राहियों के लिए |
  • हितग्राही के पास 5 पशुओं हेतु न्यूनतम 1 एकड़ कृषिभूमि होना आवश्यक है तथा पशुओं की संख्या में वृद्धि होने से आनुपातिक रूप से वृद्धि करते हुए न्यूनतम कृषि भूमि का निर्धारण किया जाएगा |
  • मिल्क रुट को क्रियान्वयन को प्राथमिकता |

हितग्राही :-

सभी वर्ग के सीमान्त एवं लघु कृषक |

योजना इकाई लागत :-

  • पशुपालक न्यूनतम 5 या इससे अधिक पशु की योजना स्वीकृत करा सकेगा तथा परियोजना की अधिकतम सीमा राशि रु. 10 लाख तक होगी |
  • परियोजना लागत की 75% राशि बैंक ऋण के मध्यम से प्राप्त करनी होगी तथा शेष राशि की व्यवस्था मार्जिन मनी सहायता एवं हितग्राही का स्वयं के अंशदान के रूप में करनी होगी |
  • इकाई लागत के 75% पर या हितग्राही द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर जो भी कम हो 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से (अधिकतम रु. 25,000 प्रतिवर्ष) ब्याज की प्रतिपूर्ति 7 वर्षों तक विभाग द्वारा की जाएगी | 5 प्रतिशत से अधिक शेष ब्याज दर पर ब्याज की प्रतिपूर्ति हितग्राही को स्वयं करना होगा |

मार्जिन मनी सहायता :-

  • सामान्य वर्ग हेतु परियोजना लागत का 25% अधिकतम रु. 1.50 लाख |
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु परियोजना लागत का 33%, अधिकतम रु.2 लाख |

संपर्क   

संबंधित जिले के निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी / उपसंचालक पशु चिकित्सा |

Notice: JavaScript is required for this content.

48 COMMENTS

    • सर सर आप सब्सिडी के लिए आपके आवेदन का चयन हुआ है तो अपने यहाँ के कृषि विभाग या ज़िले के पशु पालन विभाग में सम्पर्क करें |

    • जी योजना है | आप प्रोजेक्ट बनायें अपने जिले के पशु पालन विभाग या पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें |

  1. sir indore me is yojna k liye kaha se application hoga kisi contact person jo sari details and project aprove karvata ho mera bank arove kar raha ha pr yojna ka form kaha se lena ha kaha se aprove karvana ha ye nahi pata chal raha indore k kisi person k bare m batao jo karva sake

  2. 2018 मैं लोन सेक्शन हुआ था उसकी सब्सिडी अभी नहीं मिली है आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना से इस बारे में जानकारी चाहिए

    • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं बैंक से, अपने जिले के पशु पालन विभाग या पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें |

  3. कोई भी बैंक लोन देने के लिए तैयार नहीं है सभी बैंक मना कर रहें हैं कारण भी नहीं बताते
    जो व्यक्ति आगे बढ़ना चाहता है उसे किसी प्रकार की सहायता (लोन ) नहीं मिलता
    और जो डिफाल्टर होते हैं उन्हें कई बार लोन मिल जाता है
    Please reply
    Thanks
    Mo.no. 9285061950

    • जी अपने यहाँ के पशुपालन विभाग में सम्पर्क करें | प्रोजेक्ट बनायें, यदि हो सके तो प्रशिक्षण भी लें |

    • जी अपने यहाँ तहसील या जिले के पशु चिकित्सालय या पशु पालन विभाग में सम्पर्क करें |

    • क्या जानकारी चाहिए ? आपको किस लिए ऋण लेना है | आप फसली ऋण एवं पशुपालन के लिए ऋण किसान क्रेडिट कार्ड से ले सकते हैं |

  4. Rahul Singh rathor village nagpura teh. Mehidpur dist. Ujjain m.p. pashupalan hetu loun Chahiye lekin mereko bank wale mana kr rhe ki ab Shari yojna band ho gai h or hum loun nhi dete or loun ke bare me kbhi bhi puchhne Mt aana or Mene Shari teyari kr li thi lekin bank walo ne shaf mnna kr Diya ki hum loun nhi dete h to me kiske Pas jay aaap btao ok or Mene education bsc fainal kr rkhi h

  5. सर किसान अधिकतम पढ़े-लिखे नहीं होते हैं और मैं भी बैंक गया था लेकिन वहां से मुझे कहा गया कि क्या हे योजनाऔर इसमें तुम्हें सब्सिडी कहां से मिलेगी क्या करोगे ना कि किससे किसने दी इसकी जानकारी पहले डॉक्टर साहब से मिलकर आओ डॉक्टर साहब के पास गए तो कहा कि पहले बैंक में जाकर आओ कोई उपाय बताएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version