Home किसान चिंतन जानकर हो जाएँगे हैरान! देश में एक किसान परिवार पर औसतन इतना...

जानकर हो जाएँगे हैरान! देश में एक किसान परिवार पर औसतन इतना कर्ज बकाया है

loan on farmer family

किसान परिवार पर बकाया औसतन ऋण

देशभर में किसानों को कृषि सम्बंधित कार्यों में निवेश के लिए ऋण लेना पड़ता है, जो कई बार किसान चुका नहीं पाते हैं। जिससे किसानों के ऊपर यह ऋण धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। 13 फरवरी को लोकसभा में श्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने सवाल में सरकार से पूछा कि पंजाब सहित देश के सभी राज्यों के किसानों पर कुल कितना ऋण बकाया है? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा की क्या सरकार का विचार पंजाब के किसानों द्वारा बैंकों तथा ऋण प्रदाताओं से लिए गए ऋण को माफ करने का है?

सांसद श्री सुखबीर सिंह बादल के द्वारा पूछे गए सवाल के जबाब में सरकार ने साफ़ किया कि सरकार का विचार पंजाब के किसानों द्वारा बैंक तथा ऋण प्रदाताओं से लिए गए ऋण को माफ करने का अभी कोई विचार नहीं हैं। वहीं उनके द्वारा पूछे गए एक सवाल का जबाब देते हुए वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने राज्यवार प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में औसत बकाया ऋण की राशि का विवरण दिया पटल पर रखा।

राज्यवार किसान परिवार पर औसतन कितना ऋण बकाया है? 

वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने विस्तृत जानकारी देते हुए देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में बकाया ऋण की औसत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में प्रति कृषक परिवार औसतन 74,121 रुपए का ऋण बकाया है। जिसके अनुसार सबसे अधिक आंध्र प्रदेश के कृषि परिवार पर 2,45,554 रुपए, केरल 2,42,482 रुपए, पंजाब 2,03,249 रुपए है। वही सबसे कम बकाया ऋण नागालैंड 1,750 रुपए, मेघालय 2,237 रुपए और अरुणाचल प्रदेश 3,581 रुपए है। 

प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के समूह/पूर्वोत्तर राज्यों के समूह की बकाया औसत राशि (रुपए में) 

राज्य/पूर्वोत्तर राज्यों का समूह/ संघ राज्य क्षेत्रों का समूह

प्रति कृषक परिवार के सम्बंध में बकाया ऋण की औसत राशि (रुपए में)

आंध्र प्रदेश 

2,45,554

अरुणाचल प्रदेश 

3,581

असम 

16,407

बिहार

23,534

छत्तीसगढ़

21,443

गुजरात

56,568

हरियाणा

1,82,922

हिमाचल प्रदेश 

85,825

जम्मू और कश्मीर

30,435

झारखंड

8,415

कर्नाटक

1,26,240

केरल

2,42,482

मध्य प्रदेश

74,420

महाराष्ट्र

82,085

मणिपुर 

5,551

मेघालय

2,237

मिजोरम

23,485

नागालैंड

1,750

ओडिशा

32,721

पंजाब

2,03,249

राजस्थान

1,13,865

सिक्किम

32,185

तमिलनाडु 

1,06,553

तेलंगाना

1,52,113

त्रिपुरा 

23,944

उत्तराखंड

48,338

उत्तर प्रदेश 

51,107

पश्चिम बंगाल 

26,452

पूर्वोत्तर राज्यों का समूह

10,034

संघ शासित प्रदेशों का समूह

25,629

समग्र भारत 

74,121

स्त्रोत: एनएसएस रिपोर्ट संख्या 587: ग्रामीण भारत में कृषक परिवारों की स्थिति और परिवारों की भूमि एवं पशुधन धृतियों का मूल्यांकन, 2019 

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version