Home विशेषज्ञ सलाह इन यंत्रों द्वारा करें खरपतवार नियंत्रण

इन यंत्रों द्वारा करें खरपतवार नियंत्रण

इन यंत्रों द्वारा करें खरपतवार नियंत्रण

नींदा नियंत्रण, कृषि कार्यशाला का एक महत्वपूर्ण कार्य है | नींदा नियंत्रण के यंत्र मुख्यत: नींदा नाशक विधि के अनुसार उपयोग में लाये जाते हैं | यांत्रिक खरपतवार नियंत्रण विधि के द्वारा फसलों की निंदाई सबसे सरल एवं कृषकों द्वारा आसानी से समझने वाले विधि है | मनुष्यों द्वारा चलाये जानेवाले निंदाई यंत्र, कृषि निंदाई कार्य में अत्यंत प्रभावशली पाये गये हैं |

खींचकर चलाये जाने वाले लम्बे हत्थे के निंदाई यंत्र (पुल – टाइप विडर)

इन यंत्रों के द्वारा खींचकर निंदाई कार्य किया जाता है | इन यंत्रों में प्रयुक्त होने वाला हत्था लम्बा होता है | ताकि खड़े – खड़े इन यंत्रों के उपयोग से निंदाई कार्य किया जा सके | लम्बे हत्थे के कर्ण इन यंत्रों के द्वारा अधिक दूरी तक निंदाई कार्य करने की क्षमता इनमें पायी गयी है | इस प्रकार के यंत्रों की ब्लेड मुख्य रूप से सीधी ब्लेड व्ही आकार वाली ब्लेड, स्वीप आकार वाली ब्लेड या साधारण समतल (प्लेट) आकर की होती है | चुकी इस प्रकार के निंदाई यंत्र हल्के होते हैं, अत: इन से निंदाई कार्य फसल की प्रारंभिक अवस्था में अधिक उपयुक्त पाया गया है | इस प्रकार के निंदाई यंत्र मुखत: सीधी ब्लेड वाले हैण्ड हो, व्ही आकृति वाले हैंड हो, 3 फालीय हैंड कल्टीवेटर आते हैं | सीधी ब्लेड वाले हैण्ड हो तब अधिक उपयोगी पाये ग्येहाई | जब मिटटी भुरभुरी हो एवं खरपतवार की अवस्था छोटी हो | 3 – फालीय हैंड कल्टीवेटर मिटटी में अधिक गहराई तक निंदाई कार्य कर सकते हैं | खींचकर चलाये जाने वाले निंदाई यंत्रों की निम्न कार्य विशेषताएं हैं |

  1. यह मानव चलित यंत्र है एवं उनका उपयोग क्यारियों में बोई गयी फसल के लिए अधिक उपयोगी होता है |
  2. इस प्रकार के यंत्रों की कार्य क्षमता 0.1 से 0.2 हेक्टेयर प्रतिदिन (8 घंटे में) लगभग पायी गयी है |
  3. इन यंत्रों की कीमत रु.800 /- के लगभग होती है |
  4. इन यंत्रों का वजन 1.5 से 2.0 कि.ग्रा. के लगभग होता है |

पहियेदार निदाई यंत्र (पुश टाइप वीडर)

पहियेदार निंदाई यंत्र (पुश टाइप वीडर) में निंदाई कार्य निंदाई यंत्र को आगे की तरफ बढ़ाने अथवा धकेलने (पुश) की प्रक्रिया पर कार्य करते है | इस प्रकार के निंदाई यंत्र में पहिया एक या दो पहिये, निंदाई रोलर, खुन्तिदर पहिया या दांतेदार पहिया होता है | पहिया निंदाई कार्य के समय यंत्र की ब्लेड नींदा के पौधों को जड़ के पास से कटती चलती है | यंत्र का पहिया निंदाई के समय गहराई बनाये रखता है | खुटीदार एवं दातेदार पहिया एवं दातें खरपतवार को काटने एवं मिक्स करने में मदद करते हैं | इन निंदाई यंत्रों के द्वारा अन्य निंदाई यंत्रों की तुलना में अधिक कार्यक्षमता के साथ निंदाई कार्य सम्पन्न किया जा सकता है |

इसके अतिरिक्त गीली धरती की फसलों में निंदाई कार्य के लिए निंदाई चक्र (वीडिंग रोल्स) लगाये जाते हैं | जिनमे घुमावदार टाइन या क्लाज लगे रहते हैं जो की नींदा के पौधों को उखाड़कर गीली मिटटी में दबाते जाते हैं | गिल्ली मिटटी के निंदाई यंत्रों में आगे बढ़ने के लिए लोहे या लकड़ी की साथ पर फिसलती जाती है | फ्लोट के द्वारा गीली मिटटी में निंदाई यंत्रों में व्हील – हो, ट्वीन व्हील – हो, पेग ताइप एवं स्टार ड्राइलैंड वीडर, धान के लिए रोटरी पैडी वीडर इत्यादि आते हैं |

इसकी विशेषता :-

  1. यह मानव चलित यंत्र है तथा क्यारियों में बोई गयी फसल के लिए अधिक उपयुक्त है |
  2. इन यंत्रों की कार्यक्षमता 0.12 से 0.2 हेक्टेयर प्रतिदिन (8 घण्टों में) लगभग पायी गयी है |
  3. इन निंदाई यंत्रों की कीमत रु.800 /- से 900/- के लगभग होती है |

यह भी पढ़ें: कोनो वीडर खरपतवार नियंत्रण के लिए आधुनिक यंत्र

यह भी पढ़ें: गन्ने की फसल में देशी विधि से खरपतवार नियंत्रण करें

यह भी पढ़ें: गाजर घास खरपतवार को किस प्रकार नष्ट करें

यह भी पढ़ें: किसान भाई खरपतवार नियंत्रण कैसे कर सकते है 

यह भी पढ़ें: खरपतवारनाशी दवाओं के रासायनिक एवं कुछ व्यापारिक नाम

 

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version