Home विशेषज्ञ सलाह यूरिया एवं डी.ए.पी. जैसे दानेदार उर्वरक को खेत में छिड़काव हेतु यन्त्र

यूरिया एवं डी.ए.पी. जैसे दानेदार उर्वरक को खेत में छिड़काव हेतु यन्त्र

मशीन से उर्वरक का छिडकाव करें |

क्यों जरुरी है :-

किसान भाई आप अपने खेत में उर्वरक का छिडकाव हाथ से करते है इससे उर्वरक एक समान खेत में नहीं जा पता है | कभी ज्यादा तो अभी कम होता रहता है | इससे फसल पर बुरा असर पड़ता है | कभी – कभी आप ने देखे होंगे की उर्वरक छिडकाव के बाद फसल कुछ स्थान पर हरा तो कुछ स्थान पर पिला होता है | इन समस्यों को हटाने के लिए ही यह माशीन का उपयोग करें |

उपयोग :-

यूरिया एवं डी.ए.पी. जैसे दानेदार उर्वरक को खेत में छिड़काव हेतु

यह एक मानव चालित उर्वरक छिड़कने वाला यंत्र है, जिसे मनुष्य अपने कंधे पर रखकर 2 की.मी. प्रति घंटे के स्पीड से खेत में चलकर उर्वरक का छिड़काव करता है | इससे यूरिया डी.ए.पी. जैसे दानेदार उर्वरक का छिड़काव खेतों में समरूपता के साथ किया जा सकता है | इस विधि से उर्वरक छिड़काव की प्रभावी चौडाई 6.3 मीटर होती है | मशीन के शीर्ष भाग में एक हौपर लगा होता है | जिसमे छिड़कने वाले उर्वरक को डाला जाता है |

हौपर से नीचे एक वर्टिकल शाफ़्ट होता है , जिसपर 8 खंड का एक सर्कुलर डिस्क फिट किया हुआ होता है, जिसे गियर एरेंजमेंट द्वारा हैंडल से तेज गति प्रदान की जाती है | हैंडल एवं स्प्रेडिंग डिस्क का गियर अनुपात 1:84 होता है | एक समायोजित होने वाले द्वार से निर्धारित मात्रा में उर्वरक डिस्क पर गिरता है जो सेंट्रीफ्युगल फोर्स से समरूपता के साथ खेत में छिड़काव करता है | मशीन का वजन 4 – 10 कि.ग्रा. होता है, जिसे एक व्यक्ति अपने कंधे पर रखकर इसे चलाता है |

यह भी पढ़ें: कृषि अभियांत्रिकी प्रभाग द्वारा हाल ही में विकसित उपयोगी प्रौद्योगिकियां एवं उपकरण

यह भी पढ़ें: बुवाई एवं खाद डालने के हेतु उन्नत कृषि यन्त्र

Notice: JavaScript is required for this content.

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version