Home किसान समाचार किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए यहाँ पंजीयन कर निकालें...

किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए यहाँ पंजीयन कर निकालें टोकन

msp dhan kharid panjiyan tokan

MSP पर धान बेचने हेतु पंजीयन एवं टोकन

न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर धान खरीदी का कार्य जोरों पर चल रहा है | प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजीकृत किसानों से ही राज्य सरकारों के द्वारा किसानों को टोकन जारी कर उनसे धान खरीदी की जा रही है | बिहार राज्य में अभी MSP पर धान खरीदी के साथ ही साथ किसानों के पंजीयन का काम भी चल रहा है | ऐसे में अभी तक पंजीयन से वंचित किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराकर धान की सरकारी खरीद में भाग ले सकते हैं |

बिहार में धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों को टोकन लेना जरुरी है | इसके लिए बिहार सरकार ने राज्य के किसानों के लिए टोकन निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है | कोई भी किसान पंजीकृत संख्या से ऑनलाइन टोकन निकाल कर अपनी धान MSP पर बेच सकते हैं |

धान MSP पर बेचने के लिए कैसे करें पंजीयन

बिहार में धान की सरकारी खरीद पैक्स के माध्यम से की जा रही है | इच्छुक किसान पैक्स में धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं | इसके लिए किसान dbt bihar पर जाकर धान का पंजीयन करा सकते हैं या फिर इस लिंक http://164.100.130.206/FDS/MappFarmerToLandDetails.aspx पर जाकर भी धान बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं |

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान किसी भी csc सेंटर से अपना पंजीयन करा सकते हैं, इसके लिए किसान के पास 13 अंकों का किसान पंजीयन संख्या होना जरुरी है | अगर किसी किसान के पास 13 अंकों की पंजीयन संख्या नहीं है तो वह किसान इस लिंक https://dbtagriculture.bihar.gov.in/RegFarmer/ पर जाकर पंजीयन कर सकता है या फिर किसी भी csc सेंटर से पंजीयन करा सकता है| पंजीयन के लिए निम्लिखित दस्तावेज जरुरी है :-

  • किसान के पास बैंक पास बुक होना चाहिए (बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए)
  • भूमि का विवरण (जमाबंदी)
  • बटाईदार किसान भी पंजीयन करा सकते है |

पंजीयन के बाद टोकन कैसे निकालें ?

किसान पंजीयन के बाद टोकन ऑनलाइन निकाल सकते हैं, टोकन की जरूरत धान बेचते समय होगी | किसान किसी भी csc सेंटर से स्लिप निकाल सकते हैं या फिर इस लिंक http://164.100.130.206/FDS/DhanAdhipraptiPrint.aspx पर जाकर स्लिप निकाल सकते हैं |

एक किसान अधिकतम कितनी धान बेच सकता है ?

1 नवम्बर 2021 से धान कि खरीदी शुरू कर दी गई है | पंजीकृत किसान पैक्स सेंटर पर जाकर अपनी धान बेच सकते हैं | रैयत किसान के लिए अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटल एवं गैर रैयत किसानों के लिए अधिकतम धान बेचने की मात्रा 100 क्विंटल है |

अभी तक राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान

बिहार सरकार ने राज्य में धान कि खरीदी को सुचारू रूप से चलाने के लिए पैक्स के 7200 खरीदी केंद्र बनाएं हैं | यह सभी केंद्र बिहार के सभी 38 जिलों में बनाए गए है | सभी सेंटरों पर 1 नवम्बर से खरीदी शुरू हो चुकी है | बिहार में 38 जिलों के 7200 खरीदी केन्द्रों पर 11 नवम्बर 2021 तक 47,290 किसानों ने धान बेचने आये हैं | न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों ने कुल 3 लाख 53 हजार 436 मैट्रिक टन धान बेचा है | इस वर्ष किसानों से धान की खरीदी 1940 रूपये प्रति क्विंटल पर की जा रही है |

Notice: JavaScript is required for this content.

8 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version