Home किसान समाचार मांस उत्पादन में यह राज्य है सबसे आगे, जानकर चौंक जाएँगे आप

मांस उत्पादन में यह राज्य है सबसे आगे, जानकर चौंक जाएँगे आप

Highest Meat Producing States in India 2023

भारत में मांस उत्पादन

कृषि क्षेत्र में पशुपालन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रखता है। पशुपालन से ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक रोजगार दूध, अंडा, मांस और ऊन से आता है साथ ही यह किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा ज़रिया भी है। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में पशु एकीकृत नमूना सर्वेक्षण मार्च 2022 से फरवरी 2023 पर आधारित बुनियादी पशुपालन आंकड़े 2023 जारी किए।

देश में दुग्ध, अंडा, मांस और ऊन के उत्पादन का अनुमान वार्षिक एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) के परिणामों के आधार पर लगाया जाता है, जो देश भर में तीन मौसमों यानी गर्मी (मार्चजून), बरसात (जुलाईअक्टूबर) और सर्दी (नवंबरफरवरी) में आयोजित किया जाता है।

देश में कितना हुआ मांस का उत्पादन

केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल मांस उत्पादन 9.77 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें वर्ष 2018-19 में 8.11 मिलियन टन के अनुमान की तुलना में पिछले 5 वर्षों में 20.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 5.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पहले वर्ष 2018-19 में वार्षिक वृद्धि दर 5.99 प्रतिशत; वर्ष 2019-20 में 5.98 प्रतिशत; वर्ष 2020-21 में 2.30 प्रतिशत और वर्ष 2021-22 में 5.62 प्रतिशत थी।

इन राज्यों में होता है सबसे अधिक मांस का उत्पादन

पशुपालन मंत्री ने बताया कि मांस उत्पादन में इस दौरान उच्चतम वार्षिक वृद्धि दर (एजीआर) सिक्किम में (63.08 प्रतिशत) दर्ज की गई है, इसके बाद मेघालय (38.34 प्रतिशत) और गोवा (22.98 प्रतिशत) का स्थान है। वहीं इन राज्यों में हुआ सबसे अधिक मांस का उत्पादन:-

  1. उत्तर प्रदेशदेश के कुल मांस उत्पादन में हिस्सेदारी 12.20 प्रतिशत,
  2. पश्चिम बंगालदेश के कुल मांस उत्पादन में हिस्सेदारी 11.93 प्रतिशत,
  3. महाराष्ट्रदेश के कुल मांस उत्पादन में हिस्सेदारी 11.50 प्रतिशत,
  4. आंध्र प्रदेशदेश के कुल मांस उत्पादन में हिस्सेदारी 11.20 प्रतिशत,
  5. तेलंगाना  देश के कुल मांस उत्पादन में हिस्सेदारी 11.06 प्रतिशत।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version