Home किसान समाचार राज्य में नहीं हो रही पर्याप्त यूरिया की सप्लाई, किसानों को हो...

राज्य में नहीं हो रही पर्याप्त यूरिया की सप्लाई, किसानों को हो सकती है परेशानी

यूरिया की आवश्यकता और आपूर्ति

पौधों के विकास में यूरिया का अहम रोल होता है | रबी मौसम में दलहनी फसलों को छोड़कर लगभग सभी फसलों के लिए यूरिया की जरूरत होती है | यही कारण है की किसान यूरिया के उपयोग के लिए सीजन के पहले से खरीदी शुरू कर देते है | लेकिन देश के कई राज्यों में यूरिया की कमी देखी जा रही है | किसान यूरिया के लिए दुकानों के सामने लंबी लाइन बनाकर खड़े है | सरकार के तरफ से लगातार कहा जा रहा है की युरिया की कोई कमी नहीं है तथा यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है | वास्तव में यूरिया की सप्लाई केंद्र सरकार के तरफ पर्याप्त मात्रा में नहीं की गई है |

मध्य प्रदेश में यूरिया की लगातार कमी देखी जा रही है | अपनी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसान रात दिन लाईनों में खड़े होकर यूरिया खरीदने का इंतजार कर रहे हैं | जबकि केंद्र सरकार राज्य को पर्याप्त यूरिया की सप्लाई नहीं कर रही है | राज्य में रबी सीजन की शुरुआत से अभी तक जितने यूरिया की आवश्यकता राज्य को है उससे कम आपूर्ति अभी केंद्र द्वारा की गई है |

मध्य प्रदेश में कितनी यूरिया की जरूरत है ?

मध्य प्रदेश में खरीफ तथा रबी दोनों सीजन की फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है इसलिए राज्य में यूरिया की जरूरत लगातार बनी रहती है | राज्य को खरीफ तथा रबी सीजन को मिलाकर 35 लाख मैट्रिक टन यूरिया की जरूरत होती है | इसमें से खरीफ सीजन के लिए 15 लाख मैट्रिक टन तथा रबी सीजन के लिए लगभग 20 लाख मैट्रिक टन की जरूरत है |

राज्य को कितना यूरिया की सप्लाई किया गया है ?

राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया की मध्य प्रदेश को रबी सीजन में 20 लाख मैट्रिक टन की जरूरत है | राज्य को 14/12/2021 तक 15.26 लाख मैट्रिक टन युरिया की सप्लाई की गई है | जबकि किसानों को DBT के माध्यम से 12.37 लाख मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया है | राज्य को अभी भी 4.74 लाख मैट्रिक टन की सप्लाई नहीं की गई है |

e-Urvark पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यूरिया की उपलब्धता

भारत सरकार के उर्वरक विभाग के मोनिटरिंग सिस्टम https://urvarak.nic.in के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में पूरे रबी सीजन में 20 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता होती है | जिसमें राज्य में दिनांक 1/10/2021 से 28/12/2021 तक 17.51 लाख मीट्रिक टन की आवश्यकता होती है जिसके विरूद्ध इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा कुल 14.51 लाख मीट्रिक टन ही यूरिया सप्लाई किया गया है |

जिसमें अभी 01 अक्टूबर 2021 से 28 दिसम्बर 2021 तक 12.54 लाख मीट्रिक टन यूरिया ही किसानों को बेचा गया है | अभी मध्यप्रदेश राज्य में 28 दिसम्बर तक कुल 1.82 लाख यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है | वहीँ राज्य को 29 दिसम्बर 2021 से 31 मार्च 2022 तक कुल 7.45 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है |

Urea Requirement Vs Supply during Rabi 2021
रबी 2021 के दौरान आवश्यकता बनाम आपूर्ति

 

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version