Home किसान समाचार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी आने वाले दिनों में इन जगहों...

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी आने वाले दिनों में इन जगहों पर हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश

mausam poorvanuman 13 jan to 15 jan

मौसम पूर्वानुमान: इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण देश के उत्तरी राज्यों में हिमपात से लेकर आंधी बारिश की गतिविधियाँ देखी जा सकती हैं | हालाँकि देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर के चलते अभी कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है | पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 जनवरी से 15 जनवरी तक देश के उत्तरी राज्यों में अनेक स्थानों पर बारिश एवं ओलावृष्टि हो सकती है |

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती गई बारिश एवं ओलावृष्टि

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग जयपुर के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 13 जनवरी को जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, धौलपुर में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीँ अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, झुंझुनूं जिलों में गरज चमक के साथ  बारिश एवं ओलावृष्टि हो सकती है। वहीँ पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर,  चूरू,  हनुमानगढ़,  बीकानेर,  जोधपुर, जैसलमेर व नागौर में गरज चमक के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि हो सकती है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल ने जो चेतावनी जारी की है उसके अनुसार 14 जनवरी से 15 जनवरी तक अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हलकी से माध्यम वर्षा हो सकती है |

चंडीगड़, पंजाब हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगड़ ने जो चेतावनी जारी की है उसके अनुसार पंजाब के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशिरपुर, नवानषर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फसिद्कोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, सास नगर जिलों में कहीं कहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हलकी से माध्यम वर्षा हो सकती है |

वहीं हरियाणा राज्य के चंडीगड़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवारी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरिदवाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हलकी से माध्यम बर्षा हो सकती है |

उत्तरप्रदेश के इन जगहों पर हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ ने जो चेतावनी जारी की है उसके अनुसार 13 और 14 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि की सम्भावना है |

दिल्ली एनसीआर राज्य के भी कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हलकी से माध्यम वर्षा की सम्भावना बनी हुई है | इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी हिमपात के भी आसार हैं। बिहार राज्य में तेज ठण्ड एवं कोहरे की स्थिति बनी रहेगी वहीँ कुछ जिलों घाना कोहरा पड़ने की सम्भावना है साथ ही आने वाले दिनों में भी मोसम साफ रहने का अनुमान है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version