Home किसान समाचार मंडियों में 21 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर चना, मसूर...

मंडियों में 21 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीद

chana masur sarso msp kharid

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीद

रबी फसलों की कटाई की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकारों ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियाँ भी शुरू कर दी है। कई राज्यों में इसके लिए किसानों के पंजीकरण का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों खरीदने का फैसला लिया है, जिसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में किसानों से चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 21 मार्च से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिये कृषि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी ने बताया कि रबी मौसम वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम में प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिये समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।

किए जा चूके हैं किसान पंजीयन

समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी के लिए राज्य सरकार ने 5 फरवरी से 5 मार्च के मध्य किसानों से आवेदन माँगे थे, जिसमें गेहूं के लिए पंजीयन अवधि को बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया था । सरकार अब उन पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों खरीदने जा रही है जिन्होंने इस दौरान अपना पंजीयन कराया था। सभी किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, पिछले वर्ष का पंजीयन इस वर्ष मान्य नहीं होगा | किसानों को मंडियों में फसल लाने के लिए एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

क्या है इस वर्ष चना, मसूर एवं सरसों का समर्थन मूल्य MSP

केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष 23 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किए जाते हैं, इन मूल्यों पर ही केंद्र सरकार की एजेन्सियों के माध्यम से विभिन्न राज्य के किसानों से खरीदी की जाती है। रबी वर्ष 2022–23 का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है :- 

  • गेहूं – 2015 रूपये प्रति क्विंटल 
  • चना – 5230 रूपये प्रति क्विंटल 
  • मसूर – 5500 रूपये प्रति क्विंटल 
  • सरसों – 5050 रूपये प्रति क्विंटल
Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version