Home किसान समाचार इस तारीख से शुरू होगी सरसों एवं गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य...

इस तारीख से शुरू होगी सरसों एवं गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी

sarso avam wheat MSP Kharid

रबी फसलों की कटाई के साथ ही किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर इन फसलों को बेचने के लिए सरकारी खरीद शुरू होने की राह देख रहे हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर सरसों एवं गेहूं की खरीद के लिये तारीखों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने एक्स पर पोस्ट कर गेहूं एवं सरसों की खरीद की तारीखों की जानकारी दी।

कृषि मंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी कि पहले की तरह इस वर्ष भी प्रदेश की मंडियों में समर्थन मूल्य MSP पर सरसों की खरीद 26 मार्च 2024 से एवं गेहूं की खरीद 01 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। सरकार ने सरसों एवं गेहूं की खरीद के लिये तैयारी पूरी कर ली है, साथ ही खरीद केंद्र भी बना दिए गए हैं।

क्या है सरसों एवं गेहूं का समर्थन मूल्य MSP

केंद्र सरकार ने इस वर्ष सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 5,656 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। हालांकि, किसानों ने अपनी सरसों की फसल मंडियों में लानी शुरू कर दी है। निजी आढ़ती किसानों से एमएसपी से कम रेट पर सरसों खरीद रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दी और समय पर बोई गई सरसों की फसल कटाई के लिए तैयार है। हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 414 केंद्र और सरसों के लिए 104 केंद्र बनाए गए हैं। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version