Home किसान समाचार इन खरीद केंद्रों पर 25 नवम्बर तक होगी समर्थन मूल्य MSP पर...

इन खरीद केंद्रों पर 25 नवम्बर तक होगी समर्थन मूल्य MSP पर धान की खरीद

msp dhan kharidi haryana

समर्थन मूल्य MSP पर धान की खरीद

अभी देश में खरीफ फसलों की ख़रीद का काम जोरों पर चल रहा है ख़ासकर धान। वहीं कई जिले ऐसे भी है जहां धान की खरीदी पहले ही शुरू हो गई थी, जो अब अंतिम चरण में है। इस कड़ी में हरियाणा के फतेहाबाद जिले में ग्रेड ए धान की खरीद 25 नवंबर तक की जाएगी। इस विषय में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद जिला में ए ग्रेड धान की खरीद आगामी 25 नवंबर तक की जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार से अनुमति प्रदान की गई है ताकि सभी किसान अपनी फसल की बिक्री कर सके।

उपमुख्यमंत्री अपने निवास स्थान पर विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर धान की खरीद बारे समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले के सभी सात खरीद केंद्रों पर धान की खरीद 25 नवम्बर तक जारी रहेेगी। इनमें फतेहाबाद, रतिया, लाम्बा, अयाल्की, जाखल, टोहाना व धारसूल केंद्र शामिल है।

वीडियोग्राफी के साथ होगी धान की खरीद

इस विषय में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से धान खरीद की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी खरीद केन्द्रों पर तुरंत प्रभाव से किसानों की ए ग्रेड धान की फसल खरीदना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी खरीद केन्द्रों में विडियोग्राफी करवाते हुए धान की खरीद की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी केन्द्र पर जिले से बाहर के धान की आवक न हों।

किसान 25 नवम्बर तक बेच सकते हैं ग्रेड ए धान

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितार्थ अनेक फैसले ले रही है ताकि किसानों में आर्थिक खुशहाली लाई जा सके। इसलिए केन्द्र सरकार ने हरियाणा सरकार के अनुरोध पर एक और अहम निर्णय लिया है जिससे फतेहाबाद के किसानों को धान बिक्री करने का पूरा समय मिल सके। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान अपनी धान ए ग्रेड 25 नवंबर तक खरीद केन्द्रों पर लाकर बेच सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version