Home किसान समाचार 1 दिसम्बर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों को 15 दिन...

1 दिसम्बर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों को 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे टोकन

msp dhan kharid tokan

धान खरीद के लिए टोकन

खरीफ फसलों की कटाई के साथ ही कई राज्यों में किसानों से धान एवं अन्य फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य प्रारम्भ हो गया है | किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए राज्य सरकारों द्वारा पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, अब किसानों को टोकन जारी किए जा रहे हैं | छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों से 1 दिसम्बर से धान खरीदी का काम शुरू करने जा रही है, इसके लिए किसानों को 15 दिन पहले से टोकन देने का फैसला लिया है |

सहकारी समितियों द्वारा जारी किए जाएंगें टोकन

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए व्यवस्थित रूप से टोकन जारी करने के निर्देश सहकारी समितियों को दिए हैं। सीमांत, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार अपने उत्पादित धान विक्रय समय-सीमा में करने के लिए 15 दिवस अग्रिम तक का टोकन कानून व्यवस्था की स्थिति एवं कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए जारी किया जाएंगे।

समितियों द्वारा सप्ताह में रविवार से शुक्रवार तक प्रातः 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे । खरीदी केन्द्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों को दिनवार कौन-कौन से ग्राम के किसान टोकन जारी करा सकेंगे, यह समिति स्तर पर निर्धारित कर सूचना समिति में प्रदर्शित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

कब से कब तक होगी धान की MSP पर खरीद

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक तथा मक्का की खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी | खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान के लिए समर्थन मूल्य की दर, धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा औसत अच्छी किस्म के मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है |

किसान स्वयं के बारदानों से बेच सकेंगे धान

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए धान एवं मक्का खरीदी में उपयोग किए जाने वाला पुराने जूट बारदानों की दर का निर्धारण कर दिया गया है। प्रति नग जूट बारदानें की दर 18 रूपए निर्धारित की गई है। किसानों द्वारा सुगमतपूर्वक धान विक्रय किया जा सके इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों को स्वयं के बारदानों में धान विक्रय की अनुमति दी है। 

धान खरीद के लिए बनाये गए नियंत्रण कक्ष

राज्य में किसानों की सुविधा एवं धान खरीद की समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है | किसान अपने जिले या राज्य स्तर के नियंत्रण कक्षों से मेल कर या कॉल कर धान एवं मक्का खरीदी के विषय में अधिक जानकारी ले सकते हैं | नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0771-2425450, मार्कफेड वेब साइट एड्रेस www.markfed.cg.nic.in ई-मेल mf_ctrlroom_raipur@nic.in एवं धान उर्पाजन संबंधी वेबसाइट www.khady.cg.nic.in है।

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version