Home किसान समाचार अब दुसरे राज्यों के किसान भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर...

अब दुसरे राज्यों के किसान भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कर बेच सकेगें धान

msp dhan kharidi panjikaran

धान बेचने हेतु पंजीकरण

अभी तक देश में समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी हेतु प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा अपने-अपने राज्यों के किसानों से फसल खरीदी के लिए पंजीकरण करवाया जाता था | जिसके तहत राज्य के किसान अपने नजदीक की मंडी में पंजीकरण के अनुसार अपनी उपज बेच सकते थे | केंद्र सरकार के द्वारा अभी तीन कृषि कानून बना दिए जाने के बाद किसान अब कहीं भी अपनी उपज बेच सकता है | नए कानूनों के चलते अब राज्य सरकारों के द्वारा दुसरे राज्यों के किसानों के लिए भी मंडियों में पंजीकरण खोला जा है | अभी हाल ही में हरियाणा बार्डर पर किसानों को फसल बेचने के लिए रोक दिया गया था परन्तु विरोध के बाद अब किसान पंजीकरण करवाकर अपनी उपज हरियाणा की मंडियों में बेच सकते हैं |

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

हरियाणा सरकार ने राज्य से बाहर के किसानों के लिए धान की खरीद हेतु ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण खोल दिया है। जो भी दुसरे राज्यों के किसान हरियाणा की मंडियों में अपनी उपज बेचना चाहते हैं वह सभी किसान पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर बेच सकते हैं | एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा यह निर्णय राज्य की विभिन्न मंडियों के आढ़तियों और प्रदेश से बाहर के किसानों की मांग के चलते लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे धान खरीद सीजन के दौरान दूसरे राज्यों के किसानों को अपनी फसल बेचने में मदद मिलेगी।

खरीद के दौरान लाए जाने वाले जरूरी कागजात के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को अपने साथ इस आशय के दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां लानी चाहिए कि उन्होंने मालिक या किराएदार के तौर पर अपने खेतों में धान की फसल बोई है। इससे व्यापारियों द्वारा की जाने वाली मुनाफाखोरी में कमी आएगी ।

अभी तक हरियाणा मंडियों में की गई उपज की कुल खरीद

हरियाणा की मंडियों में 6 अक्टूबर तक 17,85,582.59 क्विंटल धान पहुंची, जिसमें से 1,02,003.165 क्विंटल की खरीद हुई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी. के. दास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि धान की फसल के अलावा, मंडी में 84,930.88 क्विंटल बाजरे की आवक हुई, जिसमें से 31,999.26 क्विंटल की खरीद हुई। इसके अतिरिक्त, 1,351.33 क्विंटल मक्का की आवक हुई, जिसमें से 224 क्विंटल की खरीद की गई।

क्या है खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2020-21

सरकार ने विपणन सीजन 2020–21 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी की घोषणा पहले ही कर दी है | सरकार द्वारा इन्हीं मूल्यों पर किसानों से खरीदी की जाएगी |

  • धान (ग्रेड ए)- 1888 रुपये,
  • धान (सामान्य) -1868 रुपये,
  • बाजरा -2150 रुपये
  • ज्वार -2620 रुपये
  • मक्का- 1850 रुपये
  • सोयाबीन- 3880 रुपये

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए क्लिक करें

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version