Home किसान समाचार सभी ग्राम पंचायतों में बनाई जाएगी नमो चौपाल, कृषि वैज्ञानिक देंगे खेती-किसानी...

सभी ग्राम पंचायतों में बनाई जाएगी नमो चौपाल, कृषि वैज्ञानिक देंगे खेती-किसानी की जानकारी

namo chaupal

नमो चौपाल का निर्माण

देश में किसानों को कृषि क्षेत्र की आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कृषि मेलों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अलग अलग ज़िलों में कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने उज्जैन में हुए एग्री एक्सपो (कृषि मेले) का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नमो चौपाल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमो चौपाल पर किसान, ग्रामीण और कृषि वैज्ञानिक खेती-किसानी पर सामूहिक चर्चा करेंगे। साथ ही कृषि मंत्री ने एग्री एक्सपो में लगाये गये विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया।

विश्वविद्यालयों में अब जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में पढ़ाया जाएगा

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों से आधुनिक खेती, उन्नत खेती, जैविक खेती आदि की चर्चा के लिये कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के हित में मंडियों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। उन्होंने कृषि सम्बन्धित योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए किसानों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें।

उन्होंने कहा कि पहले कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती सम्बन्धित विषयों को पढ़ाया नहीं जाता था, परन्तु अब उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस सम्बन्ध में पढ़ाने का कार्य करें, जिससे हमारे किसान अधिक से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर सकें।

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version