Home किसान समाचार केरल पहुंचा मानसून, जानें अन्य राज्यों में कब तक पहुँचने की...

केरल पहुंचा मानसून, जानें अन्य राज्यों में कब तक पहुँचने की उम्मीद है

mansoon kab tak aayega

जानें कब तक आएगा मानसून 2019

भीषण गर्मी के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है | भारतीय मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर मानसून के केरल पहुँचने की जानकरी दी | लगभग एक हफ्ते की अनुमानित देरी के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून ने केरल तट पर शनिवार 8 जूनको दस्तक दे दी | दक्षिण पश्चिम मानसून ही उत्तर और मध्य भारत सहित देश के अधिकांश इलाकों में लगभग चार महीने तक चलने वाली बारिश की ऋतु का वाहक माना जाता है | भारत में खरीफ फसल की खेती मानसून पर ही निर्भर है | ऐसे में किसानों के लिए यह अच्छी खबर है की जल्द ही मानसून भारत के विभिन्न राज्यों में पहुँच जायेगा जिससे वे अपनी खरीफ फसल के क्रियाकलाप कर सकें |

मानसून की प्रगति

धीरे-धीरे मानसून आगे बढ़ कर उत्तरी राज्यों में पहुंचेगा | इसके 16 से 18 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने का पूर्वानुमान है। यानी अन्य उत्तरी राज्यों को अच्छी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। यदि मानसून बिना रुकावट के आगे बढ़ता है तो 7 जुलाई तक पूरे भारत को कवर करने की उम्मीद है | वहीँ अन्य राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड आदि राज्यों में 23 जून से 27 जून तक मानसून पहुँचने की उम्मीद है |

कैसे रहेगा वर्ष 2019 का मानसून

इससे पूर्व भारतीय मौसम विभाग मानसून 2019 को लेकर 2 पूर्वानुमान जारी कर चूका है जिसमें देश में मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई गई है | देश में औसतन 96 से 104 प्रतिशत वर्ष रहने की उम्मीद है | वर्ष भर में 4 प्रतिशत का ज्यादा या कम वर्षा हो सकी है | अगर क्षेत्रवाद के अनुसार देखें तो उत्तर पश्चिम 94 प्रतिशत , मध्य भारत में 100 प्रतिशत , दक्षिण प्रायद्वीप में 97 प्रतिशत तथा पूर्वोतर में 91 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है |

इस तरह की ताजा जानकरी विडियो के माध्यम से पाने के लिए किसान समाधान को YouTube पर Subscribe करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version