Home विशेषज्ञ सलाह कीटनाशक दवाओं पर EC (ई.सी.) और SC (एस.सी.) क्यों लिखा रहता है...

कीटनाशक दवाओं पर EC (ई.सी.) और SC (एस.सी.) क्यों लिखा रहता है ? इसके महत्व को जानें ?

Pesticide Drugs

कीटनाशक दवाओं पर EC (ई.सी.) और SC (एस.सी.) क्यों लिखा रहता है ? इसके महत्व को जानें ?

जब आप कीटनाशक खरीदते हैं तो आपने देखा होगा की कीटनाशक की बोतल या पैकेट के ऊपर EC (ई.सी.) और SC (एस.सी.) लिखा रहता है | क्या आपने कभी इसका मतलब जानने का प्रयास किया अथवा यह किस तरह के कृषि कार्यों से कैसे जुडा है ? हमारे कृषि कार्यों में इसका का क्या उपयोगिता है ? किसान समाधान इसकी पूरी जानकारी लेकर आया है |

EC (ई.सी.) कीटनाशक

ई.सी.EC का पूरा नाम emulsihable concentration परसिकरण मिश्रण होता है | यह कीटनाशक दवाईयों के काम्पोसिशन के बाद लिख रहता है | इस तरह के सभी कीटनाशक बहुत ही त्वरित होते है | EC कीटनाशक पानी की तरह तथा पारदर्शी रहते है | EC कीटनाशक को पानी में डालने पर यह बहुत कम समय में घुल जाता है और साथ ही रंग सफ़ेद हो जाता है |

यह कीटनाशक बनता कैसे है ?

यह अलग – अलग कम्पनियों के द्वारा बनाया जाता है | जैसे किसी कीटनाशक के ऊपर 100% लिखा रहता है तो उसमें 40% EC ट्राइजोफोस (एक्टिव केमिकल) रहता है | इसके साथ इसमें 5 – 10% चिपको मिला रहता है | शेष आर्गेनिक साल्वेंट (केमकिल मिलाकर तैयार कर देता है) रहता है | इस तरह EC फॉर्म के कीटनाशक बनया जाता है |

SC (एस.सी.) कीटनाशक

एस.सीSC का पूरा नाम – suspension concentrate है | इसमें कीटनाशक का केमिकल सुरक्षित रहता है | क्योंकि  इसमें wettable powder मिलाया जाता है | यह सफ़ेद गाढा: रहता है | SC फॉर्म का कीटनाशक कम घुलनशील रहता है | यह लम्बे समय तक असर करता है |

यह कीटनाशक  बनता कैसे है ?

SC फॉर्म के कीटनाशक में wettable powder को मिलाकर बनाया जाता है | wettable powder के कारण पौधों के पत्तियों पर चिपक जाता है | जिसके कारण लम्बे समय तक असर करता है |

EC तथा SC में अच्छा कौन है ?

ई.सी.कीटनाशक से लाभ

EC फॉर्म का कीटनाशक थोडा सस्ता रहता है | यह पानी में आसानी से घुलनशील है | यह एक्टिव ज्यादा है जिसके कारण असर जल्द दिखता है |

नुकसान

EC फार्म के कीटनाशक को तेज धूप, बारिश, तथा घिरे बादल में उपयोग नहीं कर सकते हैं | इस तरह के कीटनाशक को किसी दुसरे कीटनाशक के साथ मिश्रित नहीं करें | अगर एसा करते हैं तो यह दुसरे कीटनाशक के केमिकल के साथ रियेक्शन कर लेता है | जिसके कारण असर नहीं दिखा पाता है |

SC (एस.सी.) कीटनाशक से लाभ

इस फॉर्म के कीटनाशक को किसी भी दुसरे कीटनाशक के साथ मिलाकर उपयोग कर सकते हैं | यह किसी दुसरे कीटनाशक के केमिकल के साथ रियेक्शन नहीं करता है | इसका असर लम्बे समय तक रहता है | SC फॉर्म के कीटनाशक को किसी भी मौसम में उपयोग कर सकते हैं | इस पर मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता है |

इन कीटनाशकों का प्रयोग भूलकर भी न करें

कीटनाशक खरीदते समय किसानों को यह सावधानियां रखनी चाहिए

Notice: JavaScript is required for this content.

15 COMMENTS

    • जी सर। आप अपने ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क करें। वहाँ किसानों को प्रशिक्षण के साथ ही सभी प्रकार की जानकारी देनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version