Home किसान समाचार इन 5 राज्यों में होता है सबसे अधिक अंडे का उत्पादन

इन 5 राज्यों में होता है सबसे अधिक अंडे का उत्पादन

Top Egg Producing State in India 2023

भारत में अंडा उत्पादन

देश में प्रोटीन के तौर पर अंडे की खपत बढ़ती जा रही है, अब लोग राशन की तरह ही अंडे का भी सेवन कर रहे हैं। इसके साथ ही अच्छी कमाई होने के चलते अंडे के उत्पादन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार 26 नवम्बर के दिन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने देश में अंडा उत्पादन को लेकर आकंडे जारी किए। यह आँकडें पशु एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (मार्च 2022 से फरवरी 2023) पर आधारित हैं।

आँकड़ो में सबसे अधिक अंडा उत्पादन के मामले में आन्ध्र प्रदेश ने बाज़ी मारी है। बता दें कि यह आँकड़े वार्षिक एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) के परिणामों के आधार पर लगाया जाता है, जो देश भर में तीन मौसमों यानी गर्मी (मार्चजून), बरसात (जुलाईअक्टूबर) और सर्दी (नवंबरफरवरी) में आयोजित किया जाता है।

देश में कितने अंडे का उत्पादन हुआ?

केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 में देश में कुल अंडा उत्पादन 138.38 बिलियन होने का अनुमान है। वर्ष 2018-19 के दौरान 103.80 बिलियन अंडों के उत्पादन के अनुमान की तुलना में वर्ष 2022-23 के दौरान पिछले 5 वर्षों में 33.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 के दौरान उत्पादन में 6.77 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। पूर्व में वर्ष 2018-19 में वार्षिक वृद्धि दर 9.02 प्रतिशत; वर्ष 2019-20 में 10.19 प्रतिशत; वर्ष 2020-21 में 6.70 प्रतिशत और वर्ष 2021-22 में 6.19 प्रतिशत थी।

इन राज्यों में होता है सबसे अधिक अंडे का उत्पादन

देश में साल दर साल अंडे के उत्पादन में वृद्धि हो रही है इसमें सबसे अधिक वृद्धि दर पश्चिम बंगाल में (20.10 प्रतिशत) दर्ज की गई और उसके बाद सिक्किम (18.93 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (12.80 प्रतिशतका स्थान आता है। अब बात करते हैं देश में अंडा उत्पादन में किस राज्य का योगदान सबसे अधिक है :-

  1. आंध्र प्रदेशदेश के कुल अंडा योगदान में हिस्सेदारी 20.13 प्रतिशत,
  2. तमिलनाडुदेश के कुल अंडा योगदान में हिस्सेदारी 15.58 प्रतिशत,
  3. तेलंगानादेश के कुल अंडा योगदान में हिस्सेदारी 12.77 प्रतिशत,
  4. पश्चिम बंगालदेश के कुल अंडा योगदान में हिस्सेदारी 9.94 प्रतिशत,
  5. कर्नाटकदेश के कुल अंडा योगदान में हिस्सेदारी 6.51 प्रतिशत।

देश के यह 5 राज्य मिलकर लगभग 65 फीसदी अंडे का उत्पादन करते हैं। यानी के शेष अन्य राज्य भारत में कुल अंडा उत्पादन का मात्र 35 प्रतिशत ही योगदान देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version