Home किसान समाचार जानिए उत्तर प्रदेश में किसान कब एवं कैसे बेच सकेगें समर्थन मूल्य...

जानिए उत्तर प्रदेश में किसान कब एवं कैसे बेच सकेगें समर्थन मूल्य MSP पर धान

msp dhan kharidi kisan panjiyan

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

किसानों की धान की फसल खेत में तैयार हो रही है, कुछ किसानों की फसलें खेत में तैयार होकर रखी हुई है | अब किसान जल्द ही अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर बेचने के लिए सरकारी खरीद का इन्तजार कर रहा है | उत्तरप्रदेश में सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से मंडी में धान की खरीदी की जाती है | सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव वीणा कुमारी ने मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय नीति जारी कर दी है | इस उद्धेश्य से समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत किसानों से धान खरीद किये जाने की प्रक्रिया आगामी एक अक्टूबर,2020 से शुरू होगी |

किसान किस भाव पर बेच सकेगें धान

समर्थन मूल्य योजना के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा इस बार विभिन्न श्रेणी के धान के समर्थन मूल्य के तहत कॉमन धान 1868 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए के धान का मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है | राज्य में किसानों को धान बेचने के लिए पंजीकरण करना होता है |

किसान कब एवं कहाँ बेच सकेगें समर्थन मूल्य पर धान

धान क्रय निति के तहत लखनऊ संभाग के जनपद हरदोई, सीतापुर,लखीमपुर तथा संभाग बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ तथा झाँसी में धान खरीदी की अवधि 01 अक्टूबर 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक तथा लखनऊ संभाग के जनपद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव व चित्रकूट, कानपुर, फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मंडलों में 01 नवम्बर, 2020 से 28 फ़रवरी, 2021 तक धान खरीदी |

सरकार ने धान खरीदी के लिए केंद्र प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोले जायेगें | जिलाधिकारी, स्थानीय परिस्थितयों के अनुसार खरीदी केन्द्रों के खुलने एवं बंद करने के समय में आवशयक परिवर्तन कर सकेगें | किसानों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में धान केंद्र खुले रहेगें | जिलाधिकारी केन्द्रों पर धान की आवक व लक्ष्यपूर्ती के द्रष्टिगत अवकाश के दिनों में भी धान क्रय की जाएगी |

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए 3000 क्रय केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है | खरीदी केन्द्रों का निर्धारण एवं चयन जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकार किया जायेगा की किसान को अपना धान विक्रय करने हेतु 08 किलोमीटर से जयादा दूरी न तय करनी पड़े | क्रय सत्र में 100 मीट्रिक टन से कम खरीद की सम्भावना वाले क्षेत्र में विकास खंड स्तर पर अधिकतम एक केंद्र ही खोला जायेगा | उन क्षेत्रों में क्रय केंद्र मुख्य रूप से स्थापित किया जायेगा, जहाँ धान की अच्छी आवक होती है |

किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए यहाँ करें पंजीकरण

उत्तरप्रदेश राज्य में धान की खरीदी खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा की जाती है | किसानों को धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए www.fsc.up.gov.in पर पंजीकरण करवाना आवशयक होता है | किसान अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं | किसनों को पंजीकरण के लिए जोतबही / खाता नम्बर अंकित कमप्यूटराइज़्ड खतौनी, आधार पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ (जिसमे खाता धारक का विवरण अंकित हो) की छाया प्रति, एक अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी |

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसान पंजीकरण हेतु क्लिक करें

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

40 COMMENTS

    • सर बेचने के बाद तीन दिनों के अन्दर आ जाना चाहिए |
      यदि नहीं आये हों तो जिस मंदी में बेचा है उसमें सम्पर्क करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version