Home विशेषज्ञ सलाह इन राज्यों में सोयाबीन की फसल में लग सकते हैं यह कीट...

इन राज्यों में सोयाबीन की फसल में लग सकते हैं यह कीट एवं रोग, इस तरह करें नियंत्रण

soybean keet-rog niyantran state wise

राज्यवार सोयाबीन कीट-रोग नियंत्रण

सोयाबीन की बुवाई किये हुए 45 से 60 दिन हो गए हैं | इस बीच कहीं अधिक बारिश एवं कहीं कम बारिश के अलावा लम्बे समय तक सूरज की रोशनी न मिलने से सोयाबीन की फसल पर कीट रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है | मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश नहीं होने के कारण 15 से 20 दिनों तक सूखे की स्थिति बनी हुई थी | जिससे कई जगह फसल का विकास अच्छे से नहीं हो पाया है | सूखे के बाद बारिश से सोयाबीन की फसल पर कई प्रकार के कीट-रोगों की संभावना बढ़ जाती है |

राज्यों के अलग-अलग जिलों में वर्षा की स्थिति के अनुसार सोयाबीन की फसल पर कीटों तथा इल्लियों का प्रकोप अलग-अलग देखने को मिल रहा है | देश भर में सोयाबीन की फसल पर इल्ली तथा कीट का प्रकोप बढने की संभावना को देखते हुए वैज्ञानिकों ने सोयाबीन किसानों के लिए सलाह जारी की है | किसान समाधान राज्यों एवं जिलों के अनुसार कीट तथा इल्ली के प्रकोप की जानकारी लेकर आया है |

तम्बाकू इल्ली (एकल) :-

तम्बाकू इल्ली का प्रकोप कुछ राज्यों में सोयाबीन की फसल पर होने की संभावना है | मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान तम्बाकू इल्ली से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य हैं |

  • मध्य प्रदेश के छिंदवाडा, धार, मंडला और खरगोन जिला है |
  • महाराष्ट्र के अकोला, अमरावली, जलगाँव, नागपुर, नांदेड, नाशिक, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सोलापुर और वर्धा है |
  • राजस्थान के भीलवाडा, चित्तौडगढ़ और उदयपुर है |

अर्ध कुंडलक हरी इल्ली :-

इस कीट का प्रकोप देश के कई राज्यों के सोयाबीन की फसल पर होने की संभावना है | कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य के कई जिलों में अर्ध कुंडलक हरी इल्ली का प्रकोप हो सकता है |

  • कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्गा, दक्षिण कन्नड़, धारवाड़ और उत्तर कन्नड़ जिले शामिल है |
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर, धार, गुना, इंदौर, जबलपुर, मंडला, रायगढ़, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी, सिवनी, टीकमगढ़, उज्जैन और उमरिया जिले शामिल है |
  • महाराष्ट्र राज्य के अकोला, अमरावती, गोंदिया, कोलाह्पुर, नागपुर, नाशिक, परभानी, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सतारा और वर्धा शामिल है |
  • राजस्थान राज्य के भरतपुर, भीलवाडा, चितौडगढ़ और उदयपुर शामिल है |

चने के इल्ली :-

इस इल्ली का प्रकोप इस समय कई राज्यों के सोयाबीन की फसल पर देखा जा रहा है | इसके प्रकोप बढने की संभावना है | इस कीट से महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश राज्य प्रभावित हो सकते हैं |

  • महाराष्ट्र के नाशिक, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली और सतारा जिलों में चन्ने के इल्ली का प्रकोप हो सकता है |
  • राजस्थान के उदयपुर जिले में रोग का प्रकोप हो सकता है |

चक्रभ्रंग :-

इस कीट का प्रकोप इस समय महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा आंध्रप्रदेश के जिलों में देखा जा सकता है | इस कीट का प्रकोप बढने की संभावना है |

  • कर्नाटक के सिक्मंग्लुर और गुलबर्गा जिले में इल्ली का प्रकोप हो सकता है |
  • मध्य प्रदेश के दतिया, धार, इंदौर, सिवनी, उज्जैन और खरगौन जिले में चने के इल्ली का प्रकोप हो सकता है |
  • महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती, नांदेड, नाशिक, रायगढ़, सांगली, वर्धा और वाशिम में कीट का प्रकोप हो सकता है |
  • राजस्थान के अजमेर, भीलवाडा, चुरू, जयपुर और टोंक में कीट का प्रकोप हो सकता है |
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी और गुंटूर जिलों में इस कीट का प्रकोप हो सकता है |

सोयाबीन में इन कीट-रोगों का नियंत्रण इस तरह करें

इल्लियों तथा कीटों को रोकने के लिए परम्परिक उपाय करें | सोयाबीन की फसल में पक्षियों के बैठने हेतु “T” आकार के बड़े–पर्चेस लगाये, इससे कीट–भक्षी पक्षियों द्वारा भी इल्लियों की संख्या कम करने में सहायता मिलती है |

रासायनिक उपचार
  • चक्र भृंग तथा पत्ती खाने वाली इल्लियों के एक साथ नियंत्रण हेतु पूर्वमिश्रित कीटनाशक नोवाल्युरौन + इंडोक्साकार्ब (850 मिली/हे.) या बीटासायफ्लूथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली./हे.) या पुर्वमिश्रित थायमिथोकसम + लैम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मिली./हे.) का छिडकाव करें | इनके छिडकाव से तना मक्खी का भी नियंत्रण किया जा सकता है |
  • चक्र भृंग नियंत्रण हेतु थायक्लोप्रिड 21.7 एस.सी. 750 मिली/हे. या प्रोफेनोफाँस 50 ई.सी. (1250 मिली./हे.) या पुर्वमिश्रित बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली./है.) या पूर्वमिश्रित थायमिथोकसम + लैम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मिली./हे.) या इमामेक्टीन बेन्जोएट (425 मिली.हे.) का 500 लीटर पानी के साथ 1 हेक्टेयर में छिडकाव करें | यह भी सलाह दी जाती है कि इसके फैलाव की रोकथाम हेतु प्रारंभिक अवस्था में ही पौधे के ग्रसित भाग को तोड़कर नष्ट कर दें |
  • जहाँ पर केवल चने की इल्ली (हेलिकोवेर्पा अर्मिजेरा) का प्रकोप हो, इसके नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप (हेलिल्पुर) लगाए तथा अनुसंशित कीटनाशक इंडोक्साकार्ब 15.8 ई.सी. (333 मि.ली./हे.) या फ्लूबेंडियामाइड 39.35 एस.सी. (150 मि.ली./हे.) या क्लोरएंट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. (150 मि.ली./ हे.) का छिडकाव करें |
Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version