Home किसान समाचार मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी सरकार, जानिए...

मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी सरकार, जानिए कब से शुरू होगी इन फसलों की खरीद

MSP purchase of groundnut, tur, urad, moong and sesame

मूंगफली, अरहर, उड़द, मूंग और तिल की MSP खरीद

कई स्थानों पर जहां खरीफ फसलों की बुआई पहले की गई थी उन स्थानों पर जल्द ही खरीफ फसलों की कटाई का काम शुरू हो जायेगा। ऐसे में राज्य सरकारों के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर इन फसलों की खरीदी के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने इस वर्ष राज्य में किसानों से मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की उपज खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार द्वारा इन फसलों को खरीद के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। 

हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद 1 अक्टूबर 2022 से की प्रारंभ होगी। इस दौरान मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद की जायेगी। फसलों की खरीद के लिए प्रदेश में 100 से अधिक मण्डियों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विपणन सत्र- 2022-23 के दौरान खरीफ फसलों की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।

कौन सी फसल की खरीद कब से शुरू होगी?

हरियाणा सरकार द्वारा अलग-अलग फसलों की खरीद के लिए अलग-अलग तारीख़ें तय की गई हैं, जिसके अनुसार ही किसान अपनी उपज मंडी में लाकर बेच सकते हैं। विपणन सत्र 2022-23 के दौरान मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 15 नवंबर 2022 तक जारी रहेगी वहीं मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2022 तक की जाएगी। इसके अलावा, अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। खरीफ फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।

100 से अधिक मंडियों में की जाएगी खरीफ फसलों की खरीद

हरियाणा सरकार ने खरीफ फसलों की खरीद अधिक से अधिक किसानों से करने के लिए राज्य में 100 अधिक मंडियों की व्यवस्था की है। इसमें मूंग की खरीद के लिए 16 जिलों में 38 मंडियां, अरहर की खरीद के लिए 18 जिलों में 22 मंडियां, उड़द की खरीद के लिए 7 जिलों में 10 मंडियां, मूंगफली की खरीद के लिए 3 जिलों में 7 मंडियां तथा तिल की खरीद के लिए 21 जिलों में 27 मंडियां खोली गई हैं।

विपणन सत्र 2022-23 के दौरान खरीफ फसलों की खरीद के संबंध में हुई इस समीक्षा बैठक में बताया गया कि इस वर्ष मूंग की 41,850 मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना है। इसी प्रकार अरहर की 1044 मीट्रिक टन, उड़द का 364 मीट्रिक टन, तिल का 425 मीट्रिक टन तथा मूंगफली का 10,011 मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना है।

क्या है खरीफ 2022 फसलों के समर्थन मूल्य MSP

इस वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP घोषित कर दिए हैं, जिसके अनुसार ही सभी फसलों की खरीदी की जाएगी। इन फसलों के मूल्य इस प्रकार है:- 

  • मूंग- 6600 रुपए प्रति क्विंटल
  • उड़द- 6600 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंगफली- 5850 रुपए प्रति क्विंटल
  • अरहर- 6600 रुपए प्रति क्विंटल
  • तिल- 7830 रुपए प्रति क्विंटल
Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version