Home किसान समाचार सरकार ने जारी किए लक्ष्य, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर इतना मूँग...

सरकार ने जारी किए लक्ष्य, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर इतना मूँग और उड़द ख़रीदेगी सरकार

moong urad msp kharid

समर्थन मूल्य पर मूँग एवं उड़द की खरीद

रबी फसल के बाद बहुत से किसान गर्मी (जायद) के मौसम में उड़द तथा मूंग की खेती करते हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होती है। किसानों को गर्मी के मौसम में मूँग एवं उड़द की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा इनकी खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर की जाती है ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके। मध्य प्रदेश में इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर मूँग और उड़द की खेती की गई है, जिसकी खरीदी के लिए सरकार ने लक्ष्य जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री ने प्रदेश में हो रही मूँग एवं उड़द की खेती एवं उसकी खरीद को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में उपार्जित मूंग तथा उड़द के उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही प्रदेश में खरीफ सीजन की तैयारी की भी जानकारी ली। मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को राज्य के किसानों के द्वारा उत्पादित मूँग एवं उड़द की खरीदी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जो मंज़ूर कर लिया गया है। अब राज्य में उसके अनुसार मूँग और उड़द की खरीदी की जा सकेगी। 

इस वर्ष राज्य में इतनी की जाएगी मूँग एवं उड़द की MSP पर खरीद

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में जायद मूंग तथा उड़द की खरीदी के लिए केंद्र सरकार के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में मूंग तथा उड़द की खरीदी का लक्ष्य जारी कर दिया है | प्रदेश में वर्ष 2022–23 में 4 लाख 03 हजार मेट्रिक टन मूंग और 27 हजार टन उड़द के प्रस्तावित उपार्जन से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। जिसमें केंद्र सरकार ने मूंग के लिए 2 लाख 25 हजार 525 मीट्रिक टन और उड़द के लिए 21 हजार 400 मीट्रिक टन का उपार्जन लक्ष्य दिया है।

पिछले वर्ष कितनी मूँग खरीदी गई थी?

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष 2020–21 में राज्य के किसानों से मूँग एवं उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर की थी। जिसमें प्रदेश में पिछले वर्ष 4 लाख 39 हजार 563 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी 301 केन्द्रों से की गई थी। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के लक्ष्य से तीन गुना अधिक खरीदी की थी जिसमें कुल 1 लाख 85 हजार किसानों से मूंग की खरीद की गई थी। 

क्या है मूँग एवं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 

केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष रबी एवं खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। इसी मूल्य पर केंद्र सरकार की एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों के किसानों से फसलों का उपार्जन किया जाता है| सरकार द्वारा पूर्व में घोषित मूँग एवं उड़द के समर्थन मूल्य पर ही गर्मी (जायद) सीजन की मूँग एवं उड़द की खरीदी की जाएगी जो मूंग के लिए 7,275 रूपये प्रति क्विंटल तथा उड़द के लिए 6,300 रूपये प्रति क्विंटल है।

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version