Home किसान समाचार यह सरकार किसानों को देगी गेंहू पर 160 रुपए का बोनस

यह सरकार किसानों को देगी गेंहू पर 160 रुपए का बोनस

gehun par bonus

गेंहू पर दिया जाएगा 160 रुपए का बोनस

रबी फसल वर्ष 2018 – 19 की खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है | जिसके तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जायेगा यानि की 1840 रुपये प्रति क्विंटल | किसानों का आरोप रहता है की उनकी फसलों का जो मूल्य दिया जा रहा है वह लाभकारी मूल्य नहीं है | इसके लिए सरकार के द्वारा फसल के लागत मूल्य का 50 प्रतिशत मुनाफा दिया जाए |

देश में  सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार के द्वारा जारी किया जाता है | जिसके आधार पर राज्य तथा केंद्र सरकार फसल की खरीदी करती है | लेकिन समय – समय पर अलग – अलग राज्य सरकारों के द्वारा फसल की खरीदी पर मूल्य के अलावा बोनस भी दिया जाता है |रबी फसल की खरीदी से पहले सरकार ने एक बार फिर से बोनस की घोषणा किया है | जिसकी पूरी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |

बोनस किस राज्य में दिया जा रहा है ?

रबी फसल की खरीदी पर मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बोनस दिया जा रहा है | यह बोनस फसल के मूल्य के साथ जोड़कर दिया जाएगा जो सीधे किसान के बैंक खाते में दिया जायेगा |

किसे मिलेगा बोनस

मध्य प्रदेश सरकार ने रबी फसल में गेंहू के लिए 160 रुपया दे रही है | यह राशि पंजीकृत किसानों को ही प्राप्त होगा | अगर कोई किसान पंजीयन से वंचित रह जाता है तो उसे बोनस का फायदा नहीं दिया जायेगा|

जैसा की मालूम है मध्य प्रदेश सरकार किसानों से गेंहू 1 अप्रैल से खरीदने जा रही है | इसके लिए सोसायटी में पूरी तैयारी कर लिया गया है | इस वर्ष गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रु./किवंटल है | लेकिन 160 रु./किवंटल देने से गेंहूँ का मूल्य 2,000 रु / किवंटल हो जायेगा |

गेहूं एवं तुअर की समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पंजीयन

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version