Home किसान समाचार किसानों की सुविधा के लिए राज्य में खोले जाएंगे 47 नए धान...

किसानों की सुविधा के लिए राज्य में खोले जाएंगे 47 नए धान खरीदी केन्द्र

dhan kharid kendra cg

47 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की मिली अनुमति 

खरीफ फसलों की कटाई के साथ ही धान एवं अन्य खरीफ फसलों की खरीदी शुरू की जा चुकी है। सभी पंजीकृत किसानों से धान एवं अन्य फसलों की खरीद के लिए सरकार ने जगह-जगह पर खरीद केंद्र बनाएँ गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए 47 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार ने घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी है। किसान टोकन तुंहर हाथ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। 

यहाँ बनाए जाएँगे नए धान खरीदी केन्द्र 

छत्तीसगढ़ सरकार 47 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने जा रही है, इन सभी खरीद केंद्रों पर नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं किसानों को दी जाएगी। राज्य के विभिन्न जिलों में नए धान खरीदी केन्द्र निम्नानुसार हैं- 

  • सुकमा जिले में छिन्दगढ़ विकासखंड के चिडपाल और गुडरा नवीन धान खरीदी केन्द्र, 
  • बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड में बेलोदा, रीवागहन नवीन खरीदी केन्द्र, 
  • रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखंड में केराझर नवीन खरीदी केन्द्र, 
  • कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड में लेमरू एवं चचिया खरीदी केन्द्र एवं पाली विकासखंड में पोटापानी,
  • बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में एर्राकोट खरीदी केन्द्र एवं जगदलपुर विकासखंड में मरावंडकला,
  • दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड में केशापुर खरीदी केन्द्र,
  • बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड में मोढे, बिल्हा विकासखंड में बेलतरा और गोढ़ी एवं कोटा विकासखंड में पोडी, 
  • महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड के आवलाचक्का और बाराडोली खरीदी केन्द्र एवं बसना विकासखंड के छादनपुर और गढ़पटनी, पिथौरा विकासखंड में बरनाईदादर, 
  • कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड में महीडबरा (कुकदुर) खरीदी केन्द्र, सहसपुर लोहारा विकासखंड में रक्से खरीदी केन्द्र एवं कवर्धा विकासखंड में धमकी, 
  • गौरेला-पेण्ड्रर-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड में जोगीसार,
  • सक्ती जिले के मालखरौद विकासखंड में लिमगांव एवं डभरा विकासखंड में सुखदा, 
  • बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड में गनिया एवं साजा विकासखंड में लूक, 
  • बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड में छाछी एवं कुशगढ़ एवं बलौदाबाजार विकासखंड में गिन्दोला, 
  • मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में लीलापुर और कोदवामहंत, 
  • कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड में आलोर एवं माकड़ी विकासखंड में मगेदा,
  • गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में तर्रा, 
  • मनेन्द्रगढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विकासखंड में चिचोला, 
  • बीजापुर जिले के बीजापुर विकासखंड में सडार, धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में करैहा,
  • राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में झिंझारी, 
  • जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सुरंगपानी, 
  • सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में कैथा तथा सारंगढ़ विकासखंड में लिमगाव, 
  • जांजगीर चांपा जिले में पामगढ़ विकासखंड के सेमरिया में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। 
Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version