Home किसान समाचार फोनी चक्रवात से पूर्व-दक्षिण के राज्यों में हो सकता है भारी नुकसान

फोनी चक्रवात से पूर्व-दक्षिण के राज्यों में हो सकता है भारी नुकसान

Fani storm

फोनी चक्रवात से हो सकता है किसानों को नुकसान

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अब बिकराल रूप ले रहा है | इस चक्रवाती तूफान का केंद्र चेन्नई से 810 किलोमीटर पूर्व – दक्षिण की और है | यह तूफान धीरे – धीरे भारत के पूर्व तथा दक्षिण – पूर्व के राज्यों से टकराने की उम्मीद है | जिसमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु के साथ केरल राज्य शामिल है | इन सभी राज्यों में फानी चक्रवात लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने की उम्मीद है | इस तूफान का असर 2 मई से लेकर 4 मई तक रहने की उम्मीद है |

इस तूफान से जहाँ मौसम विभाग ने माछुआरे के लिए चेतावनी जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ जिन राज्यों में रबी फसल की काटाई नहीं हुआ है वहां पर काफी नुकसान होने की संभावना है | किसान भाई अगर फसल की काटाई नहीं किये हैं तो 3 से 4 दिन तक इंतजार करें |

इसका असर क्या होगा ?

फोनी चक्रवात से ओड़िसा , पक्षिम बंगाल , आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा केरल राज्य में बड़ी तबाही ला सकती है | इसके साथ ही इन सभी राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की सम्भवना है | इसके साथ ही इस चक्रवात के चपेट में झारखंड, छतीसगढ़, बिहार ,उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर , सिक्कम राज्यों में मौसम परिवर्तन जैसे तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है  | इसके अलावा चक्रवात के कारण महारष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में तापमान में कमी आने की आसार है | जिससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है |

अगले 24 घण्टों में क्या होगा ?

अगले 24 घण्टों में भारत के पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी | इसके आलावा बिहार, झारखंड, सिक्कम, छत्तीसगढ़ ,उत्तराखण्ड, जम्मू कश्मीर में घने बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है |

पक्षिम तथा उत्तर पक्षिम, दक्षिण पक्षिम राज्यों में इस चक्रवात का असर नहीं है | जिसके कारण इन सभी राज्यों में तेज धूप तथा लू चलेगी | कुछ राज्यों में अभी और भी तापमान में वृद्धि होने की संभावना है |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version