Home किसान समाचार कृषि समाचार राजस्थान 40,000 रु.की सब्सिडी प्राप्त कर अपने खेतों की तारबंदी करें

40,000 रु.की सब्सिडी प्राप्त कर अपने खेतों की तारबंदी करें

तारबंदी योजना राजस्थान

देश में किसानों के लिए एक नई समस्या बनकर उभरी है | यह समस्या इतना भयावह है की इस पर काबू पाना बहुत ही मुस्किल होता जा रहा है | यह समस्या है  गाय और नीलगाय | जिसे कुछ जगहों पर एरा परता भी कहते है | राजस्थान के किसान लगातार इस समस्या से परेशान  है | आलम यह है की किसान खेतों को चारों तरफ से कटीले तार से घेर रहे है तथा रातदिन खेत पर पहरा दे रहा है |

किसानों को खेती करने से पहले खेत को चारों तरफ से कटीले तार से घेरना पड़ता है | जो सभी किसानों के लिए सम्भव नहीं है | इसमे काफी खर्च भी आता है | इन्ही सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुये राजस्थान सरकार ने वर्ष 2018 में किसानों के लिए राजस्थान तारबंदी योजना लेकर आई है | इस योजना का लाभ वे सभी किसान उठा सकते हैं जो राजस्थान के किसान हैं | किसान समाधान इस योजना की पूरी जानकारी दे रहा है |

यह योजना क्या है ?

राजस्थान सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये इस योजना को लेकर आई है | यह योजना सभी किसानों के लिए है | जिसमें बटाईदार किसान भी शामिल है | इस योजना के तह राज्य सरकार किसानों को कुल खर्चे का 50% दे रही है | लेकिन किसानों को अधिकतम 40,000 रूपये की अधिकतम सहायता देगी | इस योजना के तहत किसान अपने खेत में तार तथा पिलर दोनों लगाने के लिए उपयोग कर सकते हैं | जिससे की उनके फसलों को जंगली जानवरों तथा देशी पालतू जानवरों से बचा सके | इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलग – अलग लक्ष्य निर्धारित किया है |

तारबंदी योजना का उद्देश्य क्या है ?

इस योजना के तहत राजस्थान की राज्य सरकार ने कुल 8 लाख 49 हजार मीटर क्षेत्र को मंजूरी दी है | इसके लिए राजस्थान सरकार ने 8 करोड़, 49 लाख रूपये तक की बित्तीय सहायता देने का भी लक्ष्य रखा है | इसके लिए कम से कम 3 लाख 96 हजार रूपये तक की राशी उपलब्ध होगी |

इस योजना के लिए पात्रता क्या है ?

  1. किसान जो भी आवेदन करना चाहता है वो राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  2. यह योजना के लाभ के लिए किसान के पास 0.5 हेक्टयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए |
  3. योजना के लिए आपको कम से कम 50% तक की सहायता राज्य सरकार की तरफ से दी जायेगी |
  4. यह राशी सीधे किसानों के बैंक खाते में आएगी |
  5. अगर जमीं पर पहले से ही किसी अन्य योजना के तहत राशी प्राप्त है तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
  6.  40,000 रु.तक की सहायता लेने के लिए पहले आपको अपने 50% पैसे लगाने होंगे |

योजना की प्राप्ति के लिए दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जमाबंदी जमीं की कम से कम 6 महीने पुरानी
  • एक हलफनामा
हमें You-Tube पर पसंद करने के लिए नीचे दी गई बटन को दबाएँ
 

राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं जानने के लिए क्लिक करें 

Notice: JavaScript is required for this content.

36 COMMENTS

    • जी यह योजना राजस्थान राज्य के लिए ही है आप अपने यहाँ के ई मित्र से आवेदन कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए तहसील या जिले के कृषि विभाग में सम्पर्क करें |

  1. मैं बिहार राज्य के गया जिले का निबासी हु । मैं चार एकड़ में बागबानी करना चाहता हु इसके लिए हमे सरकार से क्या मदद मिल सकती है

  2. ई मीत्र से आवेदन करने के बाद खेत पर तारबंदी कर सकते हैं या फिर सपसिडी आने का इंतजार करे कोई सर्वे होगा क्या या फिर अपनी लागत से करवा दे पेसा बाद में खाते में आ जायेगा।

  3. क्या मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में भी इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है??

    • नहीं | अभी राजस्थान में ही यहाँ योजना है | जब मध्यप्रदेश में होगी तब जानकरी देगें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version