Home किसान समाचार किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले यहाँ करवाना होगा...

किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले यहाँ करवाना होगा पंजीयन

dhan msp kharid panjiyan

समर्थन मूल्य पर धान की खरीद हेतु पंजीकरण

खरीफ फसलों की कटाई के साथ ही कई राज्यों में धान एवं अन्य फसलों की खरीद का कार्य शुरू होने वाला है | ऐसे में राज्य सरकारों के द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिए गए है | उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर से MSP पर धान की खरीद शुरू होने जा रही है | इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं | खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों को अपना धान बेचने से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाना होगा, ताकि उनकी भूमि, उसमें बोये गये धान व बैंक अकाउंट का सत्यापन समय किया जा सके एवं उनको क्रय केंद्रों पर धान विक्रय में असुविधा न हो।

किसान कहाँ करवाएं धान बेचने के लिए पंजीकरण

धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पंजीकरण किसान द्वारा स्वयं अथवा जन सूचना केंद्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा।

किसानों का पंजीकरण, उनके आधार संख्या एवं पंजीकरण के समय किसान के आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्रेषित OTP (ओ.टी.पी.) के आधार पर किया जाएगा। धान बिक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय अपने परिवार के सदस्य का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा।

72 घंटे के अंदर किया जायेगा किसानों को भुगतान

राज्य में धान खरीदी के बाद किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भारत सरकार के पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से धान क्रय के 72 घंटे के अंदर किया जाएगा | अगर खरीद एजेंसियां किसानों का पैसा रोकती हैं या भुगतान में देरी करेंगे तो उन पर कार्रवाई हो सकती है | उन्हें खरीद प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है |

क्या है इस वर्ष के लिए धान का न्यूनतम समर्थन का मूल्य

केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष खरीफ तथा रबी फसल को मिलाकर 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है | यह मूल्य देश के सभी राज्यों के लिए एक सामान लागू होते हैं | इस वर्ष सामन्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रूपये प्रति क्विंटल है, जबकि ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रूपये प्रति क्विंटल है |

धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण हेतु क्लिक करें

 

Notice: JavaScript is required for this content.

4 COMMENTS

    • अभी राजस्थान में चना के लिए पंजीयन शुरू नहीं हुए हैं जब आवेदन होंगे तब जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version