Home किसान समाचार 1760 प्रति कुंटल के भाव से 15 अक्टूबर से किसान यहाँ बेच...

1760 प्रति कुंटल के भाव से 15 अक्टूबर से किसान यहाँ बेच सकेगें मक्का

makka ki sarkari kharid hetu panjikaran up

समर्थन मूल्य पर मक्का की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण

खरीफ फसल में धान के बाद सबसे ज्यादा उत्पादन होने वाली फसल मक्का है | मक्का को मोटे अनाज के तौर पर किया जाता है | यह फसल कम तथा अधिक पानी में भी आसानी से हो जाती है | बाजार के प्रभाव के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है | इस को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक वर्ष किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी जाती है |

उत्तर प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के किसानों से मक्का की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है | इस वर्ष मक्का का क्रय का लक्ष्य 01 लाख मीट्रिक टन रखा गया है | मक्का की खरीदी की सम्पूर्ण जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |

मक्का की खरीदी कब किया जायेगा ?

मक्का की खरीदी के लिए उत्तर प्रदेश के मंत्री परिषद के वैठक में मंजूरी दे दी गई है | इस वर्ष मक्का की खरीदी का डेट 15 अक्तूबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक होगी | इसके लिए किसानों को पंजीयन करना होगा |

मक्का की खरीदी किन – किन जिलों में की जाएगी

उत्तर प्रदेश के मक्का उत्पादन करने वाले जिलों में ही मक्का की खरीदी किया जायेगा | इसके लिए राज्य कृषि विभाग ने जिलों की नाम की सूचि तैयार कर ली है | मक्का की खरीद प्रदेश के 22 जनपदों – अलीगढ , फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, बहराइच, फर्रुखाबाद, इटावा, हरदोई, कानपूर नगर, जौनपुर, कानपूर देहात, उन्नाव, गोंडा, बलिया, बुलंदशहर, ललितपुर, श्रावस्ती, हापुर एवं देवरिया में की जाएगी |

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

ऊपर दिए गए जिलों के किसानों को मक्का विक्री से पूर्व पंजीयन तथा ऑनलाइन मक्का क्रय की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है | इसके लिए किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज लगेगा :-

  • जोतबही / खाता नम्बर अंकित कमप्यूटराइज़्ड खतौनी
  • आधार पत्र
  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ (जिसमे खाता धारक का विवरण अंकित हो) की छाया प्रति
  • एक अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो

किसानों से मक्का की खरीदी आधार कार्ड के आधार पर तथा चकबंदी ग्रामों में चकबंदी सम्बंधित संगत भू – लेख के आधार पर किया जाएगा | इसका मतलब यह हुआ की किसानों से मक्का की खरीदी से पहले एक टारगेट दिया जाएगा | यह टारगेट किसानों कि भूमि पर निर्भर करेगा |

मक्का की खरीदी किस रेट पर किया जायेगा

प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार देश भर के किसानों के लिए 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करता है उसमें एक फसल मक्का है | इस वर्ष देश के सभी राज्यों के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1760 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है | उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों में भी इस रेट पर खरीदी किया जायेगा |

मक्का खरीद का भुगतान कैसे किया जाएगा ?

किसानों को मक्का के मूल्य का भुगतान ऑनलाइन आर.टी.जी.एस. के माध्यम से मक्का क्रय के 72 घंटे के अन्दर उसके बैंक खाते में किया जाएगा | चेक के माध्यम से भुगतान को मान्यता नहीं दी जाएगी | इस बार मक्का की उतराई, छनाई, सफाई इत्यादि के खर्च के मद में कृषकों को अधिकतम 20 रूपये प्रति कुन्तल की दर से भुगतान किया जाएगा |

समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने हेतु किसान पंजीकरण करने हेतु क्लिक करें 

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version