Home किसान समाचार किसान 15 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे कोदो, कुटकी एवं...

किसान 15 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे कोदो, कुटकी एवं रागी फसल

kodo kutki raagi msp kharid

समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी एवं रागी फसल की खरीद

देश के अलग-अलग राज्यों में विभन्न खरीफ फसलों की खरीदी अंतिम दौर में हैं | अलग–अलग राज्यों में फसलों के उत्पादन के अनुसार सरकार द्वारा अलग-अलग खरीफ फसलों की खरीदी की जा रही है | पिछले कुछ दिनों में देश के अलग–अलग राज्यों में भारी बारिश हुई थी जिसके कारण सरकारी खरीदी को रोक दी गई थी | ऐसे में बहुत से पंजीकृत किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए हैं |

ऐसे में सभी पंजीकृत किसानों से फसल की खरीदी की जा सके इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने धान के बाद अब कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है |

किसान 15 फरवरी तक बेच सकेंगे कोदो, कुटकी एवं रागी

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान की खरीद को 7 फरवरी तक आगे बढ़ा दिया है वहीँ समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। राज्य में 1 दिसम्बर 2021 से कोंदों, कुटकी तथा रागी की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है|

अभी तक कितना खरीदी किया गया है ?

प्रबंधक संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग ढाई करोड़ रूपये मूल्य की 07 हजार 799 क्विंटल कोदो, कुटकी तह रागी की खरीदी किया जा चुका है | इनमें से 05 हजार 990 किवंटल कोदो, 01 हार 112 क्विंटल कुटकी और 697 क्विंटल रागी शामिल है |

कोंदो , कुटकी तथा रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है ?

छत्तीसगढ़ सरकार ने रागी, कोंदो तथा कुटकी की न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया था | घोषित समर्थन मूल्य पर ही रागी, कोंदो कुटकी की खरीदी की जा रही है | राज्य में कोदो तथा कुटकी का न्यूमतम समर्थन मूल्य 3,000 रूपये प्रति क्विंटल है तथा कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3377 रूपये प्रति क्विंटल है |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version