Home किसान समाचार राजस्थान में होगी देश की अब तक की सबसे बड़ी कर्ज माफी

राजस्थान में होगी देश की अब तक की सबसे बड़ी कर्ज माफी

राजस्थान के किसानों का ऋण हुआ माफ़ 

पहले मध्य प्रदेश उसके बाद छत्तीसगढ़ और अब राजस्थान सरकार किसानों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है | वर्ष 2018 का अंतिम माह का अंतिम पखवाडा किसानों के घरों में खुशियाँ ही खुशियाँ लेकर आया है | तीन राज्यों में मिले सत्ता को कांग्रेस पार्टी जीत का पहला तोहफा है | बात चाहे जो कुछ भी हो लेकिन किसानों को कृषि ऋण माफ़ी की बहत जरुरत थी | जैसा की अंदाजा लगाया जा रहा था की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी कृषि लोन माफ़ किया जायेगा |

कितना एवं किन किसानों का ऋण होगा माफ़ 

दरअसल राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने आज पत्रकारों से बात करते हुये बताया की राजस्थान के किसानों की लोन माफ़ किया जा रहा है | इस लोन माफ़ी में सहकारी बैंक के सभी किसानों का सभी तरह का कृषि लोन चाहे वो कितना भी हो उसे माफ़ किया जायेगा | इस लोन माफ़ी में डिफाल्टर तथा बिना डिफाल्टर किसान , छोटा-बड़ा सभी तरह का किसानों का पूरी लोन माफ़ किया जायेगा |

राष्ट्रीय बैंक तथा निजी बैंकों से लिए गए कृषि कर्ज को भी 2 लाख रूपये तक माफ़ किया जायेगा | इस माफ़ी का हकदार वे सभी किसान होगें जो राजस्थान के निवासी होगें | दो लाख से ज्यादा राष्ट्रीय तथा निजी बैंक से लोन प्राप्त किसान का भी 2 लाख रुपया माफ़ होगा | इस लोन माफ़ी में एक बात बहुत ही खास है राजस्थान लोन माफ़ी में 30 नवम्बर 2018 तक लिए गया कर्ज को भी शामिल किया गया है | इसका मतलब यह हुआ की वर्ष 2018 – 19 के रबी फसल के लिए गए कृषि कर्ज को शामिल किया गया है |

पिछली सरकार द्वारा बकाया ऋण भी होगा माफ़

गहलोत सरकार ने यह भी बताया की पिछली सरकार के द्वारा किसानों के 50,000 रूपये सहकारी बैंक से लिया गया लोन माफ़ किया गया था लेकिन सभी किसानों का माफ़ नहीं हुआ था | उस लोन माफ़ी में केवल 2,000 करोड़ रूपये तक का ही लोन माफ़ किया गया था जबकि कुल 8,000 करोड़ रूपये तक का लोन माफ़ करना था  इसलिए यह सरकार पिछली सरकार के वादे को भी पूरा करेगी| यानि 8,000 करोड़ रु. तक का लोन माफ़ करेगी | ग्रामीण, सहकारी, राष्ट्रीय तथा निजी बैंक के कृषि कर्ज माफ़ करने से राजस्थान की सरकार पर 18,000 करोड़ रु. का भार आएगा |

चुनावी वर्ष के आते ही सभी किसानों का लोन माफ़ किया गया | अब तीन राज्यों के किसान कर्ज मुक्त होंगे | जिससे आत्महत्या में कमी आएगी इसके साथ ही किसान नए लोन प्राप्त कर सकेगा | यह लोन माफ़ी किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगा |

लोन माफ़ी की शर्ते क्या रहेगी ?

  1. 30 नवम्बर 2018 तक लिए गए सभी कृषि कर्ज को माफ़ किया जायेगा |
  2. सहकारी बैंक के सभी किसानों का पूरा कृषि लोन माफ़ किया जायेगा |
  3. राष्ट्रीय बैंक, निजी बैंक, ग्रामीण बैंक से लिए गय कृषि कर्ज 2 लाख रुपया तक माफ़ किया जायेगा |
  4. माफ़ी के हक़दार वे सभी किसान आयेंगे जो राजस्थान का निवासी है |
  5. यांत्रिक, (मशीन, ट्रेक्टर, पवार टिलर, हार्वेस्टर या किसी तरह के मशीन) पर लिया गया लोन माफ़ नहीं किया जायेगा |
  6.  कृषि लोन माफ़ होने पर दुबारा लोन मिलेगा |

मध्यप्रदेश के किसानों का हुआ लोन माफ़

छत्तीसगढ़ के किसानों का भी हुआ कर्ज माफ़

किसान समाधान के Youtube चेनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे दिए गए बटन को दबाएँ

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version